फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   who will be next bjp cm in gujrat, now speculation going fast 

भाजपा चुनाव तो जीत गई पर अब कौन होगा गुजरात का मुख्यमंत्री?

Mon, 18 Dec 2017 07:08 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
who will be next bjp cm in gujrat, now speculation going fast 
बीजेपी की जीत - फोटो : PTI
गुजरात विधानसभा चुनाव में लगातार छठवीं बार जीत हासिल करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मील का पत्थर गाड़ दिया है। यह उनके नेतृत्व की जीत है, लेकिन बड़ा सवाल है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? जिस तरह से भाजपा को बहुमत मिला है और पार्टी 100 के करीब सीटें ही जीत पाई है, उससे विजय रुपाणी को आगे दोहराए जाने की संभावना काफी कम है। समझा जा रहा है कि अगले एक दो दिन में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में राज्य के अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मंथन हो सकता है।
विज्ञापन

 

क्या अमित शाह संभालेंगे कमान?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विश्वास हासिल है। गुजरात को बखूबी समझते हैं और मुख्यमंत्री के तौर पर प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। आनंदीबेन पटेल ने भी जब मुख्यमंत्री पद छोड़ने की मंशा जताई थी, तब भी अमित शाह का नाम सुर्खियों में था। कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई रुदाभाई वाला का भी नाम चर्चा है। सूत्र बताते हैं कि 77 साल के रुदाभाई वाला को 18 दिसंबर तक बतौर राज्यपाल जरूरी फाइलें निबटा लेने के संकेत दिए जा चुके हैं। रुदाभाई वाला भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विश्वासपात्रों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसान नहीं होगी सत्ता की बागडोर

गुजरात में भाजपा भले ही चुनाव जीत गई है, लेकिन गुजरात के लोगों का दिल जीतना बाकी है। भाजपा वहां 22 साल से सत्ता में है। पिछले तीन चुनावों में कभी भी कांग्रेस सत्तापक्ष को चुनौती देने की स्थिति में नहीं थी लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में मुकाबला करीब-करीब कांटे का रहा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। इतना ही नहीं पहली बार जनता की नाराजगी भी खुलकर सामने आई है। पाटीदार समाज के मतदाताओं में भी विभाजन की स्थिति रही। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में भी लोगों की उदासीनता साफ देखी गई।
विज्ञापन

उभरकर आए अल्पेश, जिग्नेश और हार्दिक

अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवाणी विधानसभा चुनाव जीत गए हैं। अल्पेश और जिग्नेश के साथ-साथ हार्दिक के सहयोग ने भी कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल को गुजरात विधानसभा चुनाव में खड़ा कर दिया है। ऐसे में राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद भाजपा के लिए आगे की चुनौती कम नहीं होगी। अनामत आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल ने जहां लड़ाई जारी रखने की घोषणा की है, वहीं गुजरात विधानसभा में भी विपक्ष की भूमिका जोरदार रहने के आसार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed