फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WHO said fake video of 50 thousand deaths on social media

डब्ल्यूएचओ: सोशल मीडिया पर 50 हजार लोगों की मौत का वीडियो फर्जी 

Wed, 07 Apr 2021 06:38 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 07 Apr 2021 06:38 AM IST
सार

  • डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय कार्यालय ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि यह वीडियो फर्जी है और उसने इस तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की है

विज्ञापन
WHO said fake video of 50 thousand deaths on social media
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : Social media

विस्तार

कोरोना महामारी के साथ-साथ कई तरह की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं। इनसे बचाव करना बेहद जरूरी है क्योंकि इन अफवाहों की वजह से न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे देश को एक नई मुसीबत में डाल सकते हैं।

विज्ञापन


हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि 15 अप्रैल तक देश में 50 हजार लोगों की कोरोना से मौत होगी। इस वीडियो को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फर्जी करार किया है। डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय कार्यालय ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि यह वीडियो फर्जी है और उसने इस तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
विज्ञापन


वीडियो में कहा, भारत में अगले 72 से 108 घंटे अहम
डब्ल्यूएचो और स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 15 अप्रैल तक कोविड-19 से 50 हजार मौत होने का दावा फर्जी है। इस वीडियो में यहां तक दावा किया है कि भारत में आने वाले 72 से 108 घंटे काफी अहम हैं। वीडियो में डब्ल्यूएचओ और आईसीएमआर का हवाला दिया है। वायरल वीडियो में यह भी कहा गया है कि भारत जल्द ही सामुदायिक संक्रमण के तीसरे चरण में पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed