फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who report claims 3,95,000 children under age of five died due to lack of drinking water and hygiene

WHO: पेयजल, स्वच्छता और सफाई के अभाव में पांच साल से कम उम्र के 3,95,000 बच्चों की मौत, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Tue, 04 Jul 2023 04:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 04 Jul 2023 04:40 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र ने भारत के स्वच्छता अभियान की तारीफ करते हुए कहा था कि इस अभियान का सबसे बड़ा फायदा बच्चों को हुआ है। भारत में 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मौत की संख्या घटकर करीब 8 लाख हो गई है, जो 2 साल पहले करीब 10 लाख थी।

विज्ञापन
Who report claims 3,95,000 children under age of five died due to lack of drinking water and hygiene
सुरक्षित पेयजल।

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ताजा रिपोर्ट में असुरक्षित पेयजल, स्वच्छता और साफ-सफाई (डब्ल्यूएएसएच/वॉश) का अभाव बच्चों की मौत की सबसे बड़ी वजह बताई गई है। रिपोर्ट में 5 साल से कम उम्र के 3,95,000 मौतों के लिए इन्हें जिम्मेदार बताया है। इसमें डायरिया से 2,73,000 मौतें और तीव्र श्वसन संक्रमण से 1,12,000 मौतें हुईं। इसका आकलन करने के लिए डब्ल्यूएचओ के 183 सदस्य देशों का डेटा शामिल किया गया है।

विज्ञापन

बच्चों पर घातक असर पड़ रहा
असुरक्षित पेयजल, स्वच्छता और स्वच्छता के कारण बीमारी का बोझ संबंधी रिपोर्ट से पता चला है कि दुनिया की आधी आबादी अभी भी पीने के साफ पानी और साफ-सफाई तक पहुंच के लिए संघर्षरत है। वैश्विक स्तर पर 771 मिलियन लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है और 1.7 बिलियन लोगों के पास शौचालय नहीं है। दस्त, तीव्र श्वसन संक्रमण, अल्पपोषण और मिट्टी से प्रसारित हेल्मिंथियासिस (एसटीएच) का बच्चों पर घातक असर पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार एसटीएच दुनिया की 1.5 अरब (24 फीसदी) आबादी को प्रभावित करता है। एसटीएच से बीमारी के लिए 132 निम्न और निम्न-मध्यम आय वाले देश जिम्मेदार थे क्योंकि यही वह जगह है, जहां यह संक्रमण सबसे अधिक पाया गया। इनमें ज्यादातर अफ्रीकी और एशियाई देश थे।

विज्ञापन

भारत को सराहा
संयुक्त राष्ट्र ने भारत के स्वच्छता अभियान की तारीफ करते हुए कहा था कि इस अभियान का सबसे बड़ा फायदा बच्चों को हुआ है। भारत में 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मौत की संख्या घटकर करीब 8 लाख हो गई है, जो 2 साल पहले करीब 10 लाख थी। पीने के लिए साफ पानी, हाथ धोने, खाद्य सुरक्षा, शौचालय का इस्तेमाल और खुले में शौच से मुक्ति आदि ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से बच्चों की मौत की संख्या लगातार घट रही है। स्वच्छता अभियान और 6 नए टीकों के कारण बच्चों को संक्रमण से बचाने में बड़ी कामयाबी मिली है। टीकाकरण के कारण इस प्रकार के रोगों और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed