फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WHO regional director Dr Poonam Khetrapal Singh says Omicron spreading faster than other coronavirus variants can not dismiss as mild news in Hindi

Omicron: डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक ने कहा, बहुत तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, मौजूदा टीके हो सकते हैं कम असरदार

Thu, 16 Dec 2021 07:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 16 Dec 2021 07:22 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में सामने आया कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन इस समय पूरी दुनिया के लिए संकट का सबब बना हुआ है। इस वैरिएंट को लेकर डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने गुरुवार को बात की। इस दौरान उन्होंने इससे खतरा और इस पर टीकों के असर समेत अन्य सवालों पर बात की। 

विज्ञापन
WHO regional director Dr Poonam Khetrapal Singh says Omicron spreading faster than other coronavirus variants can not dismiss as mild news in Hindi
डब्ल्यूएचओ दक्षिणपूर्व एशिया की निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह - फोटो : twitter/UNinIndia

विस्तार

कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बन रहीं चिंताओं के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने गुरुवार को कहा कि इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन कोरोना वायरस के पिछले किसी भी वैरिएंट के मुकाबले अधिक तेजी से फैल रहा है और किसी को भी इसे हल्का नहीं कहना चाहिए। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि ओमिक्रॉन से कुल मिलाकर जो खतरा सामने आ रहा है वह तीन सवालों पर निर्भर करता है। पहला, यह वैरिएंट कितना संक्रामक है। दूसरा, टीका और पूर्व में हुआ संक्रमण इससे बचाने में कितना सक्षम है और तीसरा सवाल यह है कि कोरोना वायरस के पूर्व में सामने आ चुके विभिन्न वैरिएंट के मुकाबले में यह कितना खतरनाक है।

विज्ञापन

पिछले वैरिएंट के मुकाबले तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन

डॉ. सिंह ने कहा कि वर्तमान में हमारे पास जो जानकारी और सबूत हैं उनके अनुसार ओमिक्रॉन पिछले वैरिएंट के मुकाबले में कहीं अधिक तेजी से फैल रहा है। दक्षिण अफ्रीका का शुरुआती डाटा बताता है कि ओमिक्रॉन से दोबारा संक्रमित होने का खतरा बढ़ा है, लेकिन किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए अभी हमें और जानकारियों की आवश्यकता है। ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर अभी भी हमारे पास बहुत सीमित डाटा है।

सही तस्वीर समझने के लिए और जानकारी की जरूरत

डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वालें की चिकित्सकीय तस्वीर समझने के लिए अभी और जानकारियों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ सभी देशों को अपने कोविड-19 क्लिनिकल डाटा प्लेटफॉर्म के जरिए अपने यहां अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के डाटा को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इससे हमें ओमिक्रॉन को समझने में खासी मदद मिलेगी।

विज्ञापन

ओमिक्रॉन के खिलाफ टीकों का असर हो सकता है कम

इस सवाल पर कि क्या वर्तमान कोरोना वायरस रोधी टीके ओमिक्रॉन के खिलाफ असरदार हैं, डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि शुरुआती डाटा इस ओर संकेत करता है कि ओमिक्रॉन के खिलाफ टीकों के असर में कमी आ सकती है। हालांकि, इसे लेकर भी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए उन्होंने अधिक जानकारी की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि आने वाले  सप्ताहों में हमें इसे लेकर और जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed