फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WHO recommends Vaccination of 70% of dog population is necessary to eliminate rabies

WHO: रेबीज खत्म करने के लिए कुत्तों की 70% आबादी का टीकाकरण जरूरी, डब्ल्यूएचओ ने की सिफारिश

Fri, 03 Nov 2023 06:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 03 Nov 2023 06:31 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि नई सिफारिशों को अपनाकर, देश अपने यहां कुत्तों में रेबीज नियंत्रण कार्यक्रमों को बढ़ा सकते हैं। साल 2030 तक रेबीज से होने वाली मौतों के वैश्विक लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में भी काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
WHO recommends Vaccination of 70% of dog population is necessary to eliminate rabies
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

रेबीज खत्म करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कुत्तों की 70 फीसदी आबादी के टीकाकरण की सिफारिश की है।  उसकी नई रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी में एक बार लक्षण दिखने के बाद रेबीज लगभग 100% घातक होता है। 99% मामलों में घरेलू कुत्ते मनुष्यों में रेबीज वायरस के संचरण के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसे रोकने के लिए टीकाकरण ही सबसे अधिक किफायती रणनीति है।

विज्ञापन

खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ), डब्ल्यूएचओ और पशु स्वास्थ्य के लिए विश्व संगठन (डब्ल्यूओएएच) ने रेबीज के खिलाफ कुत्तों के ओरल टीकाकरण पर अपडेट जारी किए हैं। इसे ‘कुत्तों में रेबीज नियंत्रण कार्यक्रमों में क्षेत्रीय प्रयोग को एक साथ लाने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट के अनुसार ओरल रेबीज टीकाकरण (ओआरवी) एक आशाजनक विकल्प है, जो क्षेत्रीय वन्यजीव आबादी के बीच उन्मूलन प्रयासों में प्रभावी साबित हुआ है। वन्य जीवन में इसकी सफलता के बावजूद कुत्तों में रेबीज को नियंत्रित करने के लिए ओआरवी को व्यापक रूप से लागू नहीं किया गया है।

विज्ञापन

नए निर्देशों से वैश्विक लक्ष्य हासिल करने में मिलेगी मदद
रिपोर्ट में कहा गया है कि नई सिफारिशों को अपनाकर, देश अपने यहां कुत्तों में रेबीज नियंत्रण कार्यक्रमों को बढ़ा सकते हैं। साल 2030 तक रेबीज से होने वाली मौतों के वैश्विक लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में भी काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed