{"_id":"69b8ee7ded5a9e260f094f6b","slug":"who-is-odisha-congress-mla-sofia-firdous-cross-voting-in-rajya-sabha-election-for-bjp-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha: कौन हैं सोफिया फिरदौस? कांग्रेस की बागी विधायक, भाजपा समर्थित उम्मीदवार को वोट देने पर निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajya Sabha: कौन हैं सोफिया फिरदौस? कांग्रेस की बागी विधायक, भाजपा समर्थित उम्मीदवार को वोट देने पर निलंबित
Tue, 17 Mar 2026 11:32 AM IST
Nitin Gautam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitin Gautam
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:32 AM IST
सार
ओडिशा कांग्रेस के तीन विधायकों ने 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की, जिसके चलते भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई और कांग्रेस-बीजद के संयुक्त उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सोफिया फिरदौस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में ओडिशा में बड़ा खेला हो गया। दरअसल यहां कांग्रेस के तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में वोट दिया। इसके चलते ओडिशा में कांग्रेस बीजद के संयुक्त उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। ओडिशा में चार सीटों पर राज्यसभा चुनाव हुए, जिनमें से भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। एक सीट पर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जीते और एक सीट बीजद के खाते में गई। अब कांग्रेस पार्टी ने सख्त रुख अपनाते हुए सोफिया फिरदौस समेत तीनों बागी विधायकों को निलंबित कर दिया है।
पहले ही बागी तेवर दिखा चुकीं थीं सोफिया फिरदौस
सोफिया फिरदौस के अलावा भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने वाले कांग्रेस विधायक रमेश जेना, दशरथी गोमांगो शामिल हैं। सोफिया फिरदौस ने राज्यसभा चुनाव में बीजद के उम्मीदवार का समर्थन करने के पार्टी के फैसले से सवाल भी उठाए थे। सोफिया फिरदौस ने उम्मीदवार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह बीजद के उम्मीदवार हैं तो वे साझा उम्मीदवार कैसे हो सकते हैं। अगर आज ओडिशा में कांग्रेस पार्टी की यह हालत है, उसकी वजह बीजद ही है। सोफिया फिरदौस ने पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी आगे बढ़ते हुए सभी को साथ लेकर नहीं चल रही है और इस वजह से हर कोई निराश महसूस कर रहा है।
कौन हैं सोफिया फिरदौस
सोफिया फिरदौस, ओडिशा की बाराबती-कटक विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे मोहम्मद मोकीम की बेटी हैं। मोकिम ओडिशा के प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी मेट्रो ग्रुप के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। सोफिया फिरदौस ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है और वे अपने पिता की कंपनी में बतौर निदेशक काम कर चुकी हैं। फिरदौस साल 2024 में बाराबती-कटक सीट से भाजपा के पीसी महापात्रा को हराकर विधायक चुनी गईं। दरअसल धोखाधड़ी के एक मामले में अदालत ने मोहम्मद मोकीम को चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहरा दिया था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने मोहम्मद मोकीम की बेटी सोफिया फिरदौस को टिकट दिया और वह ओडिशा विधानसभा की पहली मुस्लिम महिला विधायक चुनी गईं।
विज्ञापन
साल 2023 में सोफिया फिरदौस को कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CREDAI) के भुवनेश्वर चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया। वह CREDAI की महिला विंग के लिए ईस्ट जोन कोऑर्डिनेटर के रूप में भी काम करती हैं। वह INWEC इंडिया की मुख्य सदस्य हैं। उनकी शादी उद्यमी शेख मेराज उल हक से हुई है।
बीजद के भी दो विधायकों ने की बगावत
तीन कांग्रेस विधायकों के साथ ही बीजद के भी दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिनमें देवी रंजन त्रिपाठी और सोविक बिस्वाल शामिल हैं। देवी रंजन त्रिपाठी ने कांग्रेस के साथ संयुक्त उम्मीदवार उतारने से नाराज होकर क्रॉस वोटिंग करने की बात कही। वहीं सोविक बिस्वाल की पत्नी ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनके पति को पार्टी में अपमानित और नजरअंदाज किया जा रहा है। बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया। पटनायक ने कहा कि जिन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, उनका आपराधिक रिकॉर्ड है और वे जेल जा चुके हैं।
कांग्रेस पार्टी से निलंबित हुईं सोफिया फिरदौस
ओडिशा कांग्रेस के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि तीनों बागी विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी इसकी जानकारी दी गई है और तीनों को निष्कासित करने पर भी विचार किया जा रहा है। भक्त चरण दास ने विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने पर हैरानी जताई और कहा कि उन्हें इसकी जरा भी उम्मीद नहीं थी। भक्त चरण दास ने कहा कि बागी विधायकों को विधानसभा में पार्टी के अन्य विधायकों के साथ बैठने की इजाजत नहीं होगी।