फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who is going to challenge Rahul gandhi, will come and face: Digvijay singh

जिसे राहुल को चुनौती देनी है आ जाए मैदान में : दिग्विजय

Sat, 18 Mar 2017 02:42 AM IST
अनूप वाजपेयी/ नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी/ नई दिल्ली Updated Sat, 18 Mar 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
Who is going to challenge Rahul gandhi, will come and face: Digvijay singh
विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस में बड़े नेताओं के खिलाफ असंतोष और बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर जहां हार को लेकर कुछ नेता पार्टी को मजबूती की आड़ में अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी के नेतृत्व पर निशाना साध रहे हैं। वहीं राहुल समर्थक खुलकर उनके बचाव में उतर आए हैं।
विज्ञापन


पार्टी में मचे घमासान के बीच कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने राहुल के विरोधियों को सीधी चुनौती दे डाली है। दिग्विजय ने साफ तौर पर कहा है कि जिसे राहुल को चुनौती देनी है, मैदान में आ जाए। वहीं, मणिशंकर अय्यर का कहना है कि पार्टी में हर स्तर पर चुनाव होने चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए भी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मुझे इस बात पर आश्चर्य होगा कि राहुल के खिलाफ कोई खड़ा हो और जीत जाए।
विज्ञापन


पार्टी के भीतर गोवा और मणिपुर में सरकार न बना पाने का ठीकरा राज्य के प्रभारी दिग्विजय और सीपी जोशी पर फोड़ा जा रहा है। जबकि जोशी ने विरोधियों को सीधा जवाब दिया है कि वे इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय मानने को तैयार नहीं हैं कि पार्टी में राहुल गांधी के नेतृत्व के खिलाफ कोई है। सवाल करते हैं कि कौन उठा रहे हैं राहुल के खिलाफ आवाज। मणिशंकर अय्यर, संदीप दीक्षित, प्रिया दत्त आदि का नाम लेने पर उन्होंने कहा कि किसी ने भी अभी तक राहुल के नेतृत्व को लेकर कुछ नहीं कहा है। 


यूपी चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफे की पेशकश करने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राज बब्बर का कहना है कि अगर नरेंद्र मोदी को कोई हरा सकता है तो वो राहुल की सादगी हरा सकती है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तो राहुल को तत्काल अध्यक्ष बनाने की बात कही है। वहीं सांसद रेणुका चौधरी तो राहुल को पार्टी को ब्रांड एंबेसडर बता रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed