फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who is Dushyant Chautala who is king maker of Harayan Government and JJP

दुष्यंत चौटाला का अगला कदम तय करेगा हरियाणा की सत्ता की दिशा

Thu, 24 Oct 2019 09:01 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 24 Oct 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
Who is Dushyant Chautala who is king maker of Harayan Government and JJP
दुष्यंत चौटाला - फोटो : File

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दोपहर तक के नतीजों से ऐसा लगा मानों राज्य की सत्ता की चाबी भाजपा के हाथों से निकल गई और कांग्रेस की वापसी होने वाली है। इस बीच केवल 10 महीने पुरानी जननायक जनता पार्टी (जजपा) बेहद निर्णायक भूमिका में नजर आने लगी। कांटे की टक्कर के बीच कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दावा कर रहे थे कि साथियों के साथ मिलकर मजबूत सरकार बनाएंगे। लेकिन देर शाम तक सबकुछ बदल गया। कई निर्दलीयों ने भाजपा के साथ जाने के संकेत दिए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

अब स्थित स्पष्ट हो चुकी है कि सरकार किसकी बनेगी। पहले माना जा रहा था कि जिसे दुष्यंत चौटाला चाहेंगे वही मुख्यमंत्री बनेगा, लेकिन अब ऐसा नहीं है। निर्दलीयों के साथ मिलकर भाजपा दोबारा सत्ता पर काबिज हो जाएगी। दुष्यंत की किंगमेकर बनने की इच्छा कम से कम इन समीकरणों की वजह से तो पूरी होती नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को मिली सीटों की संख्या ऐसी है कि वो केवल जजपा का समर्थन हासिल करके भी सरकार नहीं बना सकती है। निर्दलीयों और जजपा को साथ लेकर कांग्रेस सत्ता तक पहुंच सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। निर्दलीय भाजपा के पाले में चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed