फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who is CV Ananda Bose, resigned as the Governor of West Bengal

कौन हैं सीवी आनंद बोस?: 39 महीने रहे बंगाल के राज्यपाल, पूर्व IAS अफसर ने 32 किताबें भी लिखीं; जानिए खास बातें

Thu, 05 Mar 2026 07:45 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Thu, 05 Mar 2026 07:45 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने पद से इस्तीफा दे दिया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बनने से पहले वह सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कौन हैं सीवी आनंद बोस, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Who is CV Ananda Bose, resigned as the Governor of West Bengal
सीवी आनंद बोस, पूर्व राज्यपाल, पश्चिम बंगाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार की शाम अचानक पद से इस्तीफा दे दिया है। वह पूर्व आईएएस अधिकारी रहे हैं। 32 किताबों के लेखक रहे हैं। इसके अलावा, सरकार में वह कई अहम पदों को संभाल चुके हैं। आइए, उनके बारे में विस्तार से जानते हैं-
विज्ञापन


कौन हैं डॉ. सीवी आनंद
डॉ. सीवी आनंद बोस भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी हैं। वर्तमान मेघालय सरकार में वह सलाहकार हैं। वह लोक सेवक, आवास विशेषज्ञ, लेखक और वक्ता भी हैं। वे विश्वविद्यालय के कुलपति से लेकर भारत सरकार के सचिव, मुख्य सचिव का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वे हैबिटेट अलायंस के अध्यक्ष भी हैं और यूएन हैबिटेट गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


सीईआरएन और आईटीईआर में कर चुके भारत का प्रतिनिधित्व
बोस ने शिक्षा, वन और पर्यावरण, श्रम और  सामान्य प्रशासन जैसे विभिन्न मंत्रालयों में जिला कलेक्टर और प्रधान सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम किया है। उन्होंने सस्ते आवास, सुशासन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में कई संस्थानों की स्थापना की है। बोस ने जिनेवा में यूरोपियन काउंसिल फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (सीईआरएन) और फ्रांस में इंटरनेशनल फ्यूजन एनर्जी ऑर्गनाइजेशन (आईटीईआर) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह परमाणु उर्जा शिक्षा सोसायटी के भी अध्यक्ष रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'पीएम की आलोचना और गारंटी का जिक्र होंगी कर्नाटक बजट की मुख्य बातें', विपक्ष के नेता अशोक ने कसा तंज

राष्ट्रीय आवास पुरस्कार से सम्मानित हैं डॉ. बोस
संयुक्त राष्ट्र उनकी पहल को चार बार 'ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिस' के रूप में चुन चुकी है। इसके अलावा भारत सरकार भी उन्हें राष्ट्रीय आवास पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। बोस इसके अलावा पद्नाभस्वामी मंदिर खजाने पर सुप्रीम कोर्ट की समिति के प्रमुख थे। 

हिंदी, अंग्रेजी और मलयालम में प्रकाशित कीं 32 किताबें
वहीं, लेखन की बात करें तो उन्होंने उपन्यास, लघु कथाएं, कविताएं और निबंध समेत अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम में 32 पुस्तकें भी प्रकाशित की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed