Ankit Baiyanpuria: कौन हैं अंकित बैयनपुरिया, जिन्हें पीएम मोदी ने साथ में श्रमदान के लिए चुना
हरियाणा के सोनीपत में जन्मे फिटनेस के शौकीन अंकित बैयनपुरिया को अंकित सिंह के नाम भी जाना जाता है। वैसे वह लोगों के बीच अपने देसी वर्कआउट के लिए प्रसिद्ध हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ फिटनेस इंफ्लुएंसर अंकित बैयनपुरिया भी मौजूद रहे। इसका एक वीडियो प्रधानमंत्री ने खुद को साझा किया। उन्होंने लिखा कि स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है। पीएम ने फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए अंकित की तारीफ भी की।
आइए जानते हैं कि कौन हैं अंकित बैयनपुरिया-
हरियाणा के सोनीपत में जन्मे फिटनेस के शौकीन अंकित बैयनपुरिया को अंकित सिंह के नाम भी जाना जाता है। वैसे वह लोगों के बीच अपने देसी वर्कआउट के लिए प्रसिद्ध हैं। हाल ही में, 75 दिन की कठिन चुनौती पूरी करने पर उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। यह चैलेंज मानसिक स्वास्थ्य कल्याण और अनुशासन पर केंद्रित था।
उन्होंने अमेरिका के उद्यमी एंडी फ्रिसेला से प्रेरित होकर यह चैलेंज किया था। अंकित ने एक न्यूज एजेंसी को बताया था कि जब वह फिटनेस में कुछ अलग करने की सोच रहे थे, तो उन्हें फ्रिसेला का 75 दिन की कठिन चुनौती पूरी करने वाला वीडियो मिला। तभी उन्होंने फैसला कर लिया था कि वो यह चैलेंज करके ही रहेंगे।
अंकित के बारे में काफी कम लोगों को पता है कि वह पहले देसी रेसलर थे। उनके पिता एक किसान हैं, जबकि मां एक गृहिणी हैं। हालांकि, बैयनपुरिया की यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स महज 28 दिनों में एक मिलियन से बढ़कर 3.7 मिलियन हो गए थे।
उन्होंने कहा था, ‘मैं एक महीने से भी कम समय में करीब 28 लाख फॉलोअर्स हासिल करने से हैरान हूं। मैं बहुत आभारी हूं। मैं भी एक महीने से भी कम समय में 2.7 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ने से हैरान हूं। मैं बहुत आभारी हूं। एकमात्र संदेश जो मैं सभी को देना चाहता हूं वह यह है कि केवल शारीरिक ताकत की तलाश न करें; मानसिक शक्ति बहुत जरूरी है और यह केवल आध्यात्मिकता से ही आती है। इसलिए 'भगवत गीता' पढ़ें और ध्यान करने का प्रयास करें।’