फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who is Ajinkya Shinde CJP Leader from Maharashtra to lead Delhi Jantar Mantar Protest Abhijit Dipke detained

कौन हैं अजिंक्य शिंदे: दिपके ने इन्हें क्यों सौंपी सीजेपी का प्रदर्शन बढ़ाने की जिम्मेदारी, आप से क्या कनेक्शन

Sat, 10 Oct 2026 01:56 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 10 Oct 2026 01:56 PM IST
सार

अभिजीत दिपके ने अपनी गिरफ्तारी या हिरासत की स्थिति में जिन अजिंक्य शिंदे को प्रदर्शनकारियों को राह दिखाने के लिए चिह्नित किया, वह कौन हैं और सीजेपी में किस पद पर हैं? इसके अलावा आम आदमी पार्टी (आप) से उनका क्या संपर्क सामने आया है?

विज्ञापन
Who is Ajinkya Shinde CJP Leader from Maharashtra to lead Delhi Jantar Mantar Protest Abhijit Dipke detained
अजिंक्य शिंदे संभालेंगे सीजेपी के प्रदर्शन की कमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से आज (10 अक्तूबर) दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुलाए गए प्रदर्शन का असर राजधानी के कई इलाकों में पड़ा है। बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शनकारी लगातार प्रदर्शनस्थल पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि, सीजेपी के तीन प्रमुख नेताओं- अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में लिए जाने के बाद अब इन प्रदर्शनों की दिशा को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। इस बीच सीजेपी के एक्स हैंडल पर दिपके का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख प्रदर्शनों के दौरान अपनी गिरफ्तारी की आशंका जता रहे हैं और अपनी और रांका-दास की गौरमौजूदगी में अजिंक्य शिंदे को प्रदर्शन की कमान सौंपने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में यह जानना अहम है कि अभिजीत दिपके के पूर्व में शूट किए गए वीडियो में जिन अजिंक्य शिंदे को प्रदर्शनकारियों को राह दिखाने के लिए चिह्नित किया गया है, वह कौन हैं और सीजेपी में किस पद पर हैं? इसके अलावा आम आदमी पार्टी (आप) से उनका क्या संपर्क सामने आया है? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
Trending Videos

क्या बोले अभिजीत दिपके?

सीजेपी के हैंडल से जो वीडियो पोस्ट किया गया है, उसमें बताया गया है कि दीपके ने गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए यह वीडियो शुक्रवार रात ही रिकॉर्ड कर लिया था। 



ये भी पढ़ें: हिरासत में अभिजीत: फ्लाइट में घुसीं महिला पुलिसकर्मी, दिपके के साथ नोकझोंक; हिरासत में लेने से पहले क्या हुआ?

विज्ञापन

Who is Ajinkya Shinde CJP Leader from Maharashtra to lead Delhi Jantar Mantar Protest Abhijit Dipke detained
अभिजीत दिपके। - फोटो : अमर उजाला

कौन हैं अजिंक्य शिंदे, क्या है कॉकरोच जनता पार्टी में इनकी पहचान?

अजिंक्य शिंदे एक राजनीतिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता हैं, जिनकी कॉकरोच जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे में एक बेहद अहम भूमिका है।

क्या है पृष्ठभूमि
  • अजिंक्य शिंदे मूल रूप से महाराष्ट्र के अलीबाग के रहने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके माता-पिता यहां किसानी करते हैं।
  • महाराष्ट्र के लातूर निवासी 35 वर्षीय अजिंक्य शिंदे ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, लोनेरे से बीटेक की पढ़ाई की है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पुणे की एक आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर साल 2016 में आम आदमी पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया था। 
  • वे आप महाराष्ट्र यूथ विंग के प्रदेश संयोजक और आप के गोवा सह-प्रभारी रहे। उनके एक कथित सोशल मीडिया हैंडल पर 2024 तक आप के समर्थन के पोस्ट मौजूद हैं।
 
विज्ञापन

सीजेपी से क्या जुड़ाव, क्या पहचान?

  • 6 अगस्त 2026 को सीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा के दौरान अजिंक्य शिंदे को संगठन का राष्ट्रीय संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया। यह पद काफी उच्च स्तर का है। भाजपा में इस तरह का पद बीएल संतोष के पास है, जबकि कांग्रेस में यह पद केसी वेणुगोपाल का है। 
  • कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कुछ समय पहले एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि अजिंक्य शिंदे, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के मार्गदर्शक हैं।
  • इतना ही नहीं, जून से 25 जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों के पीछे भीड़ प्रबंधन, वॉलंटियरिंग और बैकस्टेज संचालन की मुख्य कमान अजिंक्य शिंदे के ही हाथों में थी। इसका खुलासा खुद आशुतोष रांका की तरफ से किया गया था।
  • सोशल मीडिया पर लगातार दावा किया जा रहा है कि आप में सक्रिय रहते हुए सीजेपी का राष्ट्रीय संगठन प्रभार संभालना और प्रदर्शनों को प्रबंधित करना सीजेपी और आप के बीच सीधे राजनीतिक संबंध होने के सबसे प्रमुख साक्ष्य है।

ये भी पढ़ें: दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़: दादी का निधन, दिल्ली में हिरासत में सीजेपी संस्थापक; क्या पहुंच पाएंगे गांव?

Who is Ajinkya Shinde CJP Leader from Maharashtra to lead Delhi Jantar Mantar Protest Abhijit Dipke detained
अजिंक्य शिंदे के आप से सक्रिय रूप से जुड़े होने का दावा। - फोटो : अमर उजाला

आप में शिंदे की सक्रियता को लेकर क्या हैं दावे?

बताया जाता है कि अजिंक्य शिंदे ने सीजेपी से पहले आम आदमी पार्टी के लिए कई संगठन से जुड़े जमीनी स्तर पर अहम काम किए हैं।
  • लातूर में भीषण सूखे के दौरान पीने के पानी की किल्लत के खिलाफ उन्होंने कथित तौर पर स्थानीय युवाओं को एकजुट कर 14 दिनों तक भूख हड़ताल का नेतृत्व किया। दावा किया जाता है कि इसके दबाव में आकर प्रशासन को रोजाना के आधार पर जल आपूर्ति शुरू करनी पड़ी।
  • साल 2016 में आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर उन्होंने पूरे एक वर्ष तक गोवा विधानसभा चुनावों के लिए समर्पित होकर काम किया। बाद में उन्होंने आप गोवा सह-प्रभारी  का पद संभालते हुए राज्य में जोर-शोर से आप के संगठन को आगे बढ़ाया।
  • सितंबर 2017 में महाराष्ट्र में आयोजित आप के 'किसान सम्मेलन' को सफल बनाने के लिए उन्होंने महाराष्ट्र के लगभग हर जिले का दौरा किया और करीब 13,000 किलोमीटर की यात्रा करके किसानों को जोड़ा।
  • इसके अलावा उनके आप के पिंपरी-चिंचवड़ के संयोजक की भूमिका निभाने और बाद में महाराष्ट्र यूथ विंग के प्रदेश संयोजक (अध्यक्ष) पद पर रहने की बात सामने आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed