फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who is Agnimitra Paul whom the BJP could offer the post of Deputy Chief Minister in Bengal

Bengal: कौन हैं अग्निमित्रा पॉल? डिजाइनिंग से राजनीति में आई इस महिला नेता को मिला बंगाल में बड़ा पद

Sat, 09 May 2026 11:28 AM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Sat, 09 May 2026 11:28 AM IST
सार

भाजपा की राज्य उपाध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। फैशन डिजाइनर रहीं पॉल का नाम बंगाल मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी के लिए चर्चा में है। उनके खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं, लेकिन किसी में दोष सिद्ध नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Who is Agnimitra Paul whom the BJP could offer the post of Deputy Chief Minister in Bengal
कौन हैं अग्निमित्रा पॉल? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल में भाजपा लंबे समय के बाद अपनी सरकार बनाने जा रही है। इसे के साथ आज बंगाल में शपथ ग्रहण के साथ सरकार का गठन हो गया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ चार और विधायकों ने शपथ ली है। इसमें एक नाम है अग्निमित्रा पॉल। यह भाजपा की राज्य उपाध्यक्ष हैं। पॉल ने आसनसोल दक्षिण से चुनाव जीता है। इनका नाम पहले मुख्यमंत्री के लिए चल रहा था, लेकिन अमित शाह के शुभेंदु अधिकारी के नाम के एलान के साथ इनका सीएम नहीं बनना तय हो गया। लेकिन फिर भी इनका नाम चर्चा में बना हुआ है। क्योंकि इन्हें बंगाल के मंत्री मंडल में बड़ा पद मिला है। चलिए जानते हैं कौन है अग्निमित्रा पॉल? 

विज्ञापन

कौन हैं अग्निमित्रा पॉल?

51 वर्षीय नेता ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज करते हुए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार तापस बनर्जी को 40,839 मतों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने क्षेत्र में भाजपा की पकड़ को और मजबूत किया है।राजनीति में सक्रिय होने से पहले अग्निमित्रा पॉल फैशन डिजाइनर के तौर पर काम कर चुकी हैं। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके खिलाफ गैरकानूनी जमावड़ा, दंगा, हिंसक प्रदर्शन, कानूनी आदेशों की अवहेलना और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने जैसे आरोपों से जुड़े 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने से संबंधित आरोप भी शामिल हैं। हालांकि, अब तक किसी भी मामले में उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है।

विज्ञापन


2021 में इन्होंने आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीती थीं। उन्होंने टीएमसी की बड़ी नेता सायन घोष को हराया था। 2022 ेंउन्होंने आसनसोल से लोकसभा का उपचुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2024 के लोकसभा चुनाव में वह मेदिनीपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रही थी, लेकिन टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा से हार गई थी। अब 2026 में उन्होंने एक बार फिर आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट को अपने लिए बनाए रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह 2019 में भाजपा में शामिल हुई थी। इसके बाद उन्होंने तेजी से पार्टी में अपना कद बड़ा किया। पहले वह महिला मोर्चा की प्रमुख बनीं, उसके बाद उन्हें 2026 में भाजपा ने बंगाल राज्य का उपाध्यक्ष बनाया। 


फैशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा किया 

 अग्निमित्रा पॉल की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने तीन डिग्री ली है। सबसे पहले उन्होंने लोरेटो कॉन्वेंट तथा आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने बनवारीलाल भालोटिया कॉलेज से वनस्पति विज्ञान (ऑनर्स) में बीएससी की डिग्री पूरी की है। अपनी विज्ञान की डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड मैनेजमेंट साइंसेज से फैशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा भी किया है। लेकिन पॉल को और पढ़ाई करनी थी। इसलिए उन्होंने एमबीए की  डिग्री भी हालिस की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed