हौसलाअफजाई: 24 घंटे में एक करोड़ टीके लगने से खुश हुईं डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक, बोलीं- यह ऐतिहासिक
देश में कोरोना महामारी के खिलाफ तेज गति से टीकाकरण अभियान चल रहा है। शुक्रवार को पहली बार देश में एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना महामारी के खिलाफ तेज गति से टीकाकरण अभियान चल रहा है। शुक्रवार को पहली बार देश में एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गईं। वहीं भारत द्वारा इस शानदार लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री से लेकर वैज्ञानिकों तक ने स्वास्थकर्मियों को बधाई दी। इसी क्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने 50 फीसद वयस्क आबादी को कोरोना टीके की पहली खुराक लगाने के लिए देश को बधाई दी।
सौम्या स्वामीनाथन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में वयस्क आबादी का 50 फीसदी कवरेज यानी 50 फीसदी वयस्क को कम से कम एक खुराक लगा दी गई है। अब तक देश में 62 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं पिछले दिन एक करोड़ खुराक लगाई गईं जो कि ऐतिहासिक है। इसमें शामिल हजारों स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई। सार्वजनिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत निवारक उपायों के साथ टीकाकरण सभी की रक्षा करेगा।
India achieves 50% coverage (at least one dose) of adult populn - > 620 million doses administered, 10 million in the past day! Congratulations to the thousands of personnel involved. Vaccination, along with public health & individual preventive measures will protect everyone!
विज्ञापन विज्ञापन— Soumya Swaminathan (@doctorsoumya) August 27, 2021
पीएम मोदी ने भी दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए ट्वीट किया है कि आज रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ को पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीका लगवाने वालों और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई। मालूम हो कि देश में अब तक कभी भी एक करोड़ से अधिक एक दिन में कोरोना का टीका नहीं लगाया गया था।
Record vaccination numbers today!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 27, 2021
Crossing 1 crore is a momentous feat. Kudos to those getting vaccinated and those making the vaccination drive a success.
अमित शाह ने दी बधाई
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक दिन में एक करोड़ वैक्सीन। यह आंकड़ा नए भारत की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं अपार क्षमता का प्रतिबिंब है। एक दूरदर्शी व कर्मठ नेतृत्व से कैसे एक देश कोरोना से सफल लड़ाई लड़ते हुए पूरे विश्व में उदाहरण स्थापित कर सकता है। ये पीएम मोदी जी के नेतृत्व वाले नए भारत ने दुनिया को सिखाया है।
1 दिन में 1 करोड़ वैक्सीन!
— Amit Shah (@AmitShah) August 27, 2021
ये आँकड़ा नए भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति व अपार क्षमता का प्रतिबिंब है।
एक दूरदर्शी व कर्मठ नेतृत्व से कैसे एक देश कोरोना से सफल लड़ाई लड़ते हुए पूरे विश्व में उदाहरण स्थापित कर सकता है…ये @narendramodi जी के नेतृत्व वाले नए भारत ने दुनिया को दिखाया है।