{"_id":"5ea90723c73760024d24cde4","slug":"white-house-unfollows-pm-narendra-modi-and-five-twitter-accounts-after-few-days-of-following","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक बदला अमेरिका का रुख, व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर पीएम मोदी को किया अनफॉलो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अचानक बदला अमेरिका का रुख, व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर पीएम मोदी को किया अनफॉलो
Wed, 29 Apr 2020 10:18 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के बीच व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो करने के कुछ दिन बाद ही अनफॉलो कर दिया है। भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाई देकर अमेरिका की मदद की थी। इसी के कुछ दिन बाद व्हाइट हाउस ने 10 अप्रैल को पीएम मोदी और भारत के पांच ट्विटर हैंडल को फॉलो करना शुरू किया था। लेकिन अब व्हाइट हाउस ने इन सभी को अनफॉलो कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाइट हाउस ने जिन ट्विटर अकाउंट को फॉलो करना शुरू किया था उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास और भारत में अमेरिकी दूतावास शामिल हैं। इनके अलावा भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर को भी फॉलो किया गया था।
विज्ञापन
इसी के साथ व्हाइट हाउस द्वारा फॉलो किए जाने वाले अकाउंट की संख्या 19 हो गई थी, जिसमें सभी विदेशी हैंडल भारत से ताल्लुक रखते थे। अब व्हाइट हाउस ने एक बार फिर से 13 ट्विटर हैंडल को फॉलो करना शुरू कर दिया है। व्हाइट हाउस अब जिन अकाउंट को फॉलो कर रहा है वो सभी अमेरिकी प्रशासन और डोनाल्ड ट्रंप से संबंधित हैं।
दरअसल, अमेरिका अन्य किसी देशों या उसके राष्ट्राध्यक्षों के ट्विटर हैंडल को फॉलो नहीं करता, मगर भारत के ये हैंडल्स अपवाद स्वरूप फॉलो किए गए थे। लेकिन अमेरिका ने अब अपने रुख में बदलाव कर लिया है और अब व्हाइट हाउस अमेरिका के बाहर किसी को फॉलो नहीं कर रहा है।