फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   While dealing with the Unnao case the UP police attitude was doubting says CBI in Court

उन्नाव दुष्कर्म मामले की जांच में यूपी पुलिस का ‘ढुलमुल रवैया’ था, सीबीआई ने अदालत को दी जानकारी

Fri, 09 Aug 2019 05:43 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 09 Aug 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
While dealing with the Unnao case the UP police attitude was doubting says CBI in Court
कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की एक अदालत में कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने कथित रूप से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा उन्नाव में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के 2017 के मामले से निपटते वक्त ‘ढुलमुल रवैया’ अपनाया। जांच एजेंसी ने 11 जुलाई 2018 को अपने आरोपपत्र में कहा कि वे उन्नाव जिले के जिला प्रशासन और अस्पतालों के अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


आरोपपत्र में कहा गया, ‘जांच के दौरान, घटनाओं से जुड़ी कई शिकायतों पर स्थानीय पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को संग्रहित किया गया जिसमें स्थानीय थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का ढुलमुल रवैया दिखता है।’ सीबीआई ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


सेंगर के सहयोगी शशि सिंह को भी आरोपपत्र में आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। उस पर विधायक के घर नाबालिग लड़की को कथित रूप से लेकर आने का आरोप है। आरोपियों पर भादंसं की धाराओं 120 बी (आपराधिक साजिश), 363 (अपहरण), 366 (शादी के लिए मजबूर करने के लिए महिला का अपहरण या उसे लुभाना), 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) तथा पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed