{"_id":"5b75eb8642c7924ed8546b58","slug":"when-vajpayee-got-nehru-s-portrait-restored-in-south-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब वाजपेयी ने साउथ ब्लॉक में लगवाई नेहरू की तस्वीर ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जब वाजपेयी ने साउथ ब्लॉक में लगवाई नेहरू की तस्वीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Aug 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
जब वाजपेयी ने साउथ ब्लॉक में नेहरू की तस्वीर फिर लगवाई।
सत्तर के दशक में साउथ ब्लॉक से एक बार देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटा ली गई। इस पर तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हैरानी जताते हुए तुरंत उस तस्वीर को वहां लगाने का आदेश दिया था और उसके बाद वहां तस्वीर लगा दी गई थी।
विज्ञापन
वाजपेयी ने यह संस्मरण संसद में अपने एक भाषण में सुनाया था और साथ ही दूसरों से अपनी आलोचना सुनने के लिए नेहरू की तारीफ की थी। वाजपेयी ने कहा था कि वह नेहरू से संसद में बहस किया करते थे। तब वह संसद में नए थे, इसलिए पिछली पंक्ति में बैठते थे और कभी-कभी ही बोलने का मौका मिलता था। धीरे-धीरे अपनी वाक्पटुता से उन्होंने संसद में अपनी जगह बनाई और विदेश मंत्री बने।
विज्ञापन