{"_id":"5b5aab674f1c1b51748b74ac","slug":"when-union-minister-nitin-gadkari-apologized-to-jyotiraditya-scindia","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ज्योतिरादित्य सिंधिया से मांगनी पड़ी माफी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ज्योतिरादित्य सिंधिया से मांगनी पड़ी माफी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश से कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य से मोदी सरकार में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है। मामला कुछ यूं हुआ कि सिंधिया के निर्वाचन क्षेत्र शिवपुरी-देवास फोर-लेन राजमार्ग के उद्धाटन का कार्यक्रम पिछले दिनों आयोजित किया गया और इस कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य को नहीं बुलाया गया।
इस बात से नाराज सिंधिया ने न केवल ट्वीट कर एतराज जताया बल्कि लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया जिसके बाद नितिन गडकरी को अपने विभाग की इस गलती की वजह से उनसे माफी मांगनी पड़ी।
ज्योतिरादित्य ने कहा कि लोकार्पण कार्यक्रम में गडकरी गए थे, लेकिन आमंत्रण पत्र पर मेरा नाम नहीं था। मुख्य मंत्री सहित सारे लोगों के नाम दर्ज थे सिर्फ मेरा नाम छोड़कर।
विज्ञापन
शून्य काल के दौरान सिंधिया ने कहा कि इस सरकार में विपक्ष के स्थानीय सांसदों की अनदेखी बढ़ती जा रही है। उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। इस दौरान उद्घाटन पट्टिका पर उनका नाम भी दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद कांग्रेस के कई सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
हंगामे के बीच गडकरी ने कहा कि जहां तक मेरी जानकारी है सांसद सिंधिया को जिलाधिकारी ने फोन पर निमंत्रण दिया था। इसके बावजूद अगर उन्हें दुख हुआ है तो वह इसकेलिए खेद प्रकट करते हैं। स्पीकर सुमित्रा महाजन ने गडकरी के खेद व्यक्त करने को उनका बड़प्पन बताया।