जब लालू का कुर्ता पहन बीजेपी दफ्तर पहुंचे संबित पात्रा
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ अजीबो-गरीब वाक्या पेश आया। हुआ यूं कि संबित जब बीमारी के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे तो उनका कुर्ता काफी ढिला लग रहा था।
कुर्ते के कारण उन्हें बार-बार अपनी आस्तीन को ऊपर करना पड़ रहा था। इस दौरान उनके साथियों को लगा की संबित मच्छरों से बचने के लिए इतना ढीला कुर्ता पहनकर आए हैं।
तभी वहां मौजूद उनके साथियों में से एक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पूछ ही लिया कि खादी का सफेद कुर्ता जो वो पहने हैं वह इतना ढीला क्यों है।
संबित से कहा गया लालू के स्टाइल में बोलें
इस पर संबित ने कुर्ते के ढीले होने का राज खोला। संबित ने बताया कि कुर्ता पहनने के बाद उन्हें इसके ढीले होने का एहसास हुआ था।
जब उन्होंने इस बारे में अपनी लॉन्ड्री वाले से पूछा तो उसने बताया कि जो कुर्ता संबित पहने हैं वो आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव का है।
जोकि गलती से उनके पास पहुंच गया है। इसपर बीजेपी दफ्तर में मौजूद लोगों ने ठहाकों का दौर शुरु हो गया और संबित से लालू के स्टाइल में बात करने की मांग होने लगी।