{"_id":"588302694f1c1b9a25eff7fd","slug":"when-pilot-tells-ground-engineer-plane-chadha-doonga","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान में देरी से गुस्साया पायलट बोला- प्लेन चढ़ा दूंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उड़ान में देरी से गुस्साया पायलट बोला- प्लेन चढ़ा दूंगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Jan 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ान भरते वक्त हो रही देरी पर एयर इंडिया का एक पायलट इस कदर झुंझलाया कि उसने ग्राउंड इंजीनियर पर प्लेन चढ़ाने की धमकी दे डाली। इस घटना के बाद एयर इंडिया ने इस पायलट को एक महीने के लिए प्लेन उड़ाने की ड्यूटी से हटा दिया।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक यह घटना दिसंबर, 2016 की है, जब एयर इंडिया का एक पायलट दिल्ली से बंगलुरु जाने वाले वाली उड़ान ए-320 को ले जाने की तैयारी कर रहा था। उड़ान भरने से पहले होने वाली सुरक्षा जांच के दौरान ग्राउंड इंजीनियर काफी वक्त ले रहे थे। इस देरी से झुंझलाए पायलट ने इंजीनियर को धमकाते हुए कहा- 'प्लेन चढ़ा दूंगा।'
पायलट को यह तीन शब्द कहना काफी भारी पड़ गया। पायलट की यह धमकी कॉकपिट में मौजूद रिकॉर्डर में रिकॉर्ड हो गया। उड़ान भरने के तुरंत बाद इंजीनियर ने पायलट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने पायलट को एक महीने के लिए उड़ान भरने की ड्यूटी से हटाकर काउंसलिंग के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एयर लाइन के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि एविएशन मिनिस्ट्री एयर इंडिया से उड़ानों की रोजाना रिपोर्ट लेती है। एयर लाइन को हर फ्लाइट की देरी की वजह बतानी होती है। ऐसे में पायलट और दूसरे क्रू मेंबर्स काफी दवाब में होते हैं। लेकिन एयर लाइन अधिकारियों ने इस घटना के बाद अपनी सलाह में कहा है कि किसी तरह का दवाब न लेते हुए शांत मन से उड़ान संबंधी सेवाएं दें।