फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When opposition praises Sushma in LS

सुषमा की तारीफ की होड़ में टूट गई पार्टी लाइन

Thu, 10 Mar 2016 05:46 AM IST
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Mar 2016 05:46 AM IST
सार

  • सरकार और विपक्ष के बीच वार-पलटवार के कारण बनी तल्खी अचानक गर्मजोशी में बदलती दिखी।
  •  

विज्ञापन
When opposition praises Sushma in LS
sushma

विस्तार

बजट सत्र के दौरान संसद में विवादास्पद मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच वार-पलटवार के कारण बनी तल्खी अचानक गर्मजोशी में बदलती दिखी। दरअसल बुधवार को सत्ता पक्ष ही नहीं विपक्ष ने भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तारीफ में दलगत भावनाओं को बहुत पीछे ढकेल दिया। हालत यह थी कि विपक्षी सदस्यों में सुषमा की तारीफ की होड़ सी मच गई। प्रश्नकाल के दौरान कई विपक्षी सदस्यों ने सवाल पूछने के लिए नहीं बल्कि सुषमा की तारीफ के लिए समय मांगा तो स्पीकर को कहना पड़ा, सुषमाजी आज का दिन तो आपका ही है।

विज्ञापन


प्रश्नकाल के दौरान विदेश मंत्री की तारीफ में 6 बार सभी दलों के सदस्यों ने मेजें थपथपाई तो इतने ही सांसदों ने सवाल का मौका मिलने पर उनकी तारीफ में कसीदे गढ़े। सुषमा की तारीफ करने वालों में आप के भगवंत मान, धर्मवीर गांधी, बीजेडी के विजयंत जय पांडा, अकाली दल के प्रेम सिंह चंदूमाजरा, कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल, भाजपा के जगदंबिका पाल शामिल थे। प्रश्नकाल के दौरान जैसे ही सुषमा ने चंदूमाजरा के सवाल का जवाब देना शुरू किया, वैसे ही विपक्ष के कई सदस्यों ने स्पीकर से उनकी तारीफ किए जाने का मौका दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


मान ने कहा स्पीकर मैडम सरकार की कभी कभी ही तो तारीफ करने का मौका मिलता है। मान सहित कई सदस्यों की ओर से कई बार इस आशय की मांग पर स्पीकर ने कहा मानजी सुषमाजी की तारीफ कर लीजिए। इसके बाद सदन में सुषमा के तारीफों का पुल बांधने की होड़ सी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदंबिका ने 10 महीने बाद शव लाने में मिली मदद तो मान ने पंजाब के नागरिकों को सऊदी से निकालने में मिली फौरी मदद पर विदेश मंत्री की तारीफ की। सांसदों ने इस दौरान कहा कि सुषमा के मंत्री बनने के बाद मंत्रालय के साथ-साथ राजदूतों का भी रवैया बदला है। सदस्यों ने ट्विट और सोशल मीडिया के जरिए मुसीबत में फंसे लोगों की मदद की अपील पर फौरन कार्रवाई पर भी सुषमा की तारीफ की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को भी मेज थपथपाते देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed