{"_id":"5ca30ccebdec221468052667","slug":"when-ktr-was-campaigning-two-women-interrupt-his-speech-and-assures-them-of-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं ने रोका केटी रामा राव का भाषण, मिला दो बेडरुम वाले घर का आश्वासन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दो महिलाओं ने रोका केटी रामा राव का भाषण, मिला दो बेडरुम वाले घर का आश्वासन
Tue, 02 Apr 2019 12:48 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
केटी रामा राव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव बालापुर में एक रोड शो कर रहे थे जहां बहुत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी बीच दो महिलाएं उनके चुनावी अभियान की गाड़ी के नजदीक आ गईं। उन्होंने आराम से उनकी बातों को सुना और उन्हें आश्वासन दिया।
विज्ञापन
केटीआर चेवेल्ला लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार रंजीत रेड्डी के समर्थन में रैली करने के लिए गए थे। इसके बाद उन्होंने महेश्वरम में रोड शो किया। केटीआर ने एक महिला से कहा कि वह उन्हें उनका भाषण खत्म करने दे लेकिन वह नहीं मानीं। जिसके बाद उन्होंने महिला का नाम पूछा। महिला ने अपना नाम मीरयाला लक्ष्मन्ना बताया। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के लिए एक दो बेडरुम वाला घर चाहती हैं।
विज्ञापन
टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष ने उन्हें बताया कि महेश्वरम में 15,000 घर बनाए जा रहे हैं। राव ने कहा, आप जहां भी हों, 'सरकार आपको ढूंढते हुए आएगी और आपको घर प्रदान कर देगी। सरकार का मिशन है कि वह सभी गरीबों को रहने के लिए घर दे।' अंत में एक और महिला जिसका नाम बालापुर सत्तेम्मा है उन्होंने भी दो बेडरुम वाले घर की मांग की। जिसका राव ने उन्हें आश्वासन दिया।
विज्ञापन
राव के साथ मौजूद नेताओं ने केटीआर को बताया कि दो बेडरुम वाले घर आवंटित किए जा रहे हैं और तैयार होने पर उन्हें लोगों को सौंप दिया जाएगा। टीआरएस के तेलंगाना में मौजूद 16 लोकसभा सीटें जीतने पर राव ने कहा, 'इससे मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव को राज्य में बेहतर काम करने और विभिन्न परियोजनाओं के लिए फंड पाने में मदद मिलेगी। वह अगले 10 सालों तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे और विकास ही उनका अकेला एजेंडा है।'