फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When congress leader acknowledged power Make in India: Ashwini Vaishnaw said Thank you Rahul Gandhi

जब राहुल ने माना मेक इन इंडिया का लोहा.: अश्विनी वैष्णव बोले- शुक्रिया राहुल, अब भारत है दुनिया का नया उत्पादक

Thu, 25 Dec 2025 02:30 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 25 Dec 2025 02:30 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया मिशन को बड़ी वैचारिक जीत मिली जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसके सकारात्मक परिणामों को स्वीकार किया। राहुल ने फॉक्सकॉम की महिला नेतृत्व वाली नई यूनिट में 30 हजार कर्मचारियों की नियुक्ति वाली रिपोर्ट साझा की। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस स्वीकारोक्ति की सराहना की।

विज्ञापन
When congress leader acknowledged power Make in India: Ashwini Vaishnaw said Thank you Rahul Gandhi
अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया मिशन को आज उस वक्त बड़ी वैचारिक जीत मिली, जब धुर विरोधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस कार्यक्रम की सफलता को स्वीकार किया। राहुल ने फॉक्सकॉम की महिला नेतृत्व वाली नई यूनिट में 30 हजार कर्मियों की नियुक्त वाली रिपोर्ट साझा की थी। इसमें किसी भारतीय कंपनी में सबसे तेजी से भर्ती करने की बात थी। राहुल गांधी के इस सकारात्मक रुख पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेहद सधे हुए और प्रभावी अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए सरकार का दृष्टिकोण रखा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mahesh Sachdev: 'संबंधों में तनाव कम करने की कोशिश कर रहे भारत-बांग्लादेश..', पूर्व कूटनीतिज्ञ सचदेव का दावा
विज्ञापन


वैष्णव ने राहुल गांधी के पोस्ट को कोट करते हुए सीधे तौर पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम की सफलता को स्वीकार करने के लिए राहुल गांधी जी आपका धन्यवाद। जैसा कि आपने गौर किया है, प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को जमीन पर उतारते हुए अब हम एक ‘प्रोड्यूसर इकोनॉमी’ बन रहे हैं। अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया कि भारत अब महज एक बाजार नहीं रहा, बल्कि मोदी सरकार की नीतियों की बदौलत दुनिया का नया उत्पादन केंद्र बन चुका है। यह पहली बार है जब सरकार ने विपक्ष की स्वीकारोक्ति को मेक इन इंडिया के सर्टिफिकेट के तौर पर पेश किया है। फॉक्सकॉम कर्नाटक की एक कंपनी है। राहुल ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि पूरे भारत में इसी तरह की तत्परता दिखाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed