{"_id":"6376c539bfc5346b1253db4c","slug":"when-a-twitter-user-asked-by-jack-dorsey-would-you-accept-position-as-twitter-ceo-replied-nope","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jack Dorsey: ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी ने कहा- अब सीईओ नहीं बनूंगा, बिगड़े हालात पर जाहिर की नाखुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jack Dorsey: ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी ने कहा- अब सीईओ नहीं बनूंगा, बिगड़े हालात पर जाहिर की नाखुशी
Fri, 18 Nov 2022 05:05 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 18 Nov 2022 05:05 AM IST
सार
सात नवंबर को मस्क ने बताया था कि ट्विटर को दुनिया के बारे में सबसे सही जानकारी देने वाला स्रोत बनना उनका मिशन है। इस पर डोर्सी ने पूछा कि 'सही जानकारी किसके लिए?' यानी वे पूछ रहे थे कि ट्विटर पर आई सूचना, खबर या जानकारी सही है या नहीं, यह कौन तय करेगा?
विज्ञापन
ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'किसी को कुछ नहीं पता', ट्विटर पर किए जा रहे कई बदलावों के बीच इस सोशल मीडिया कंपनी के सह संस्थापक रहे जैक डोर्सी ने गुरुवार को एक यूजर के सवाल के जवाब में यह ट्वीट करके नाखुशी जाहिर की।
विज्ञापन
एक अन्य यूजर ने डोर्सी से पूछा कि क्या वे ट्विटर का सीईओ बनना पसंद करेंगे? डोर्सी ने एक शब्द में 'नो' कहते हुए इनकार किया। उनके जवाब को ट्विटर के बिगड़े हालात से जोड़कर देखा जा रहा है, जिन्हें सुधारने में पूर्व संस्थापक भी गुंजाइश नहीं देख रहा। सात नवंबर को मस्क ने बताया था कि ट्विटर को दुनिया के बारे में सबसे सही जानकारी देने वाला स्रोत बनना उनका मिशन है। इस पर डोर्सी ने पूछा कि 'सही जानकारी किसके लिए?' यानी वे पूछ रहे थे कि ट्विटर पर आई सूचना, खबर या जानकारी सही है या नहीं, यह कौन तय करेगा? मस्क द्वारा की गई छंटनी के लिए डोर्सी ने ट्विटर के कर्मचारियों से सार्वजनिक माफी भी मांगी थी। इन हालात के लिए खुद को जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन
वेरिफाई पर विश्वास मत करो
ट्विटर के सह संस्थापक और खुद को कंपनी के प्रबंधन से अलग कर चुके डोर्सी से एक यूजर ने पूछा कि वे ट्विटर को बचाते क्यों नहीं हैं? डोर्सी का जवाब था कि वे पहले भी कई बार इसे बचा चुके हैं। उस समय जैसा करना चाहते थे, उसके लिए काफी काम किया।
विज्ञापन
मस्क ने दोहराया पुराना राग, कहा-8 का जादू सब कुछ जानता है
डोर्सी के कुछ नहीं पता वाले ट्वीट के जवाब में कंपनी के मौजूदा मालिक एलन मस्क ने पुराना राग दोहराया और कहा, ‘8 का जादू सब कुछ जानता है।’ मस्क का 8 से आशय ट्विटर द्वारा ब्लू टिक के लिए लागू किया जा रहा 8 डॉलर मासिक शुल्क का था। मस्क को यह विवादित फैसला कई गड़बड़ियों के बाद वापस लेना पड़ा था।
मस्क ने ट्विटरकर्मियों से पूछा, मेहनत करेंगे... विकल्प में सिर्फ ‘हां’
एलन मस्क ने ट्विटरकर्मियों को एक ईमेल भेजकर कहा है कि या तो वे ‘कड़ी मशक्कत’ के साथ काम के लिए तैयार रहें अथवा जाने को तैयार रहें। मस्क ने ऑनलाइन फॉर्म के एक सवाल का जवाब देने कहा है कि ‘क्या आप ट्विटर में काम करते रहना चाहते हैं...?’ फॉर्म में सिर्फ ‘हां’ विकल्प है। फिर ‘सबमिट’ का बटन बना है। यानी जो इसे न भर सकें वे कंपनी छोड़ दें। ट्विटर को 4,400 करोड़ डॉलर में खरीदने के बाद मस्क भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल सहित सभी प्रमुख अधिकारियों को हटा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने हजारों कर्मचारियों की छंटनी भी की है।