{"_id":"5dbe45818ebc3e014757bcc5","slug":"whatsapp-spying-case-mamta-banerjee-attacks-central-government-said-my-phone-is-also-being-tapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"Whatsapp जासूसी: ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर हमला, बोलीं- मेरा भी फोन टैप हो रहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Whatsapp जासूसी: ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर हमला, बोलीं- मेरा भी फोन टैप हो रहा
Sun, 03 Nov 2019 08:42 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 03 Nov 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप की निगरानी के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है। बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनका भी फोन टैप किया जा रहा है। वह फोन पर खुलकर बात नहीं कर सकतीं। यहां तक कि व्हाट्सएप पर भी नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरा फोन टैप किया गया है, मुझे पता है क्योंकि मुझे जानकारी है और मेरे पास सबूत हैं। सरकार यह जानती है क्योंकि वही यह करा रही है। यह केंद्र सरकार और दो तीन राज्य सरकारों के इशारे पर हो रहा है। मैं राज्यों का नाम नहीं लूंगी लेकिन एक राज्य भाजपा शासित है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमारी बोलने की स्वतंत्रता कहां है? हम किस आजादी में जी रहे हैं कि आज हम (स्वतंत्र रूप से फोन पर) बात भी नहीं कर सकते।’ उन्होंने कहा कि अब कुछ भी सुरक्षित नहीं है, व्हाट्सएप भी नहीं। इससे पहले, हमने सोचा था कि व्हाट्सएप की जासूसी नहीं की जा सकती। लेकिन, अब व्हाट्सएप को भी नहीं बख्शा गया है। न तो लैंडलाइन फोन और न ही मोबाइल फोन सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि वाट्सएप द्वारा इजराइली स्पाइवेयर पेगासस के जरिए जासूसी किए जाने की बात स्वीकार किए जाने की केंद्र को जांच करनी चाहिए। ममता ने जासूसी विवाद में केंद्र सरकार की भूमिका की आलोचना की और आरोप लगाया कि वह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा उल्लंघन से पूरी तरह से अवगत थी।
ममता ने इस मुद्दे को बहुत गंभीर बताया और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले की जांच कराने का अनुरोध करेंगी।