फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "What's happening today is because of Congress...": Manipur CM Biren Singh

Manipur: 'आज जो कुछ भी हो रहा, वह कांग्रेस की वजह से है...', मणिपुर के हालात पर बोले मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह

Tue, 16 Apr 2024 03:01 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Apr 2024 03:01 AM IST
सार

Manipur: मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की नीति अपनाई है। आज जो कुछ भी हो रहा है, वह उन्हीं की वजह से हो रहा है। अगर उन्होंने अपने समय में सीमा पर बाड़ लगा दी होती, तो अवैध प्रवासियों की इतनी आमद न होती।

विज्ञापन
"What's happening today is because of Congress...": Manipur CM Biren Singh
एन बीरेन सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में शांति बहाल करने के आश्वासन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके दौरे ने लोगों के बीच भरोसा पैदा किया है। उन्होंने राज्य में हिंसा के लिए कांग्रेस पार्टी को दोषी ठहराया और कहा कि अगर देश की सबसे पुरानी पार्टी ने सीमा पर बाड़ नहीं लगाई होती तो प्रवासियों की आमद को रोका जा सकता था। 

विज्ञापन

एक इंटरव्यू में बीरेन सिंह ने कहा, "मणिपुर के लोग इसी का इतजार कर रहे थे कि गृह मंत्री आएं और कुछ भरोसा दिलाएं। उन्होंने सीमा पर बाड़ लगाने, फ्री मूवमेंट रिजीम (एफएमआर) और अवैध प्रवासियों के बारे में सबकुछ कहा। लेकिन सबसे खास बात उन्होंने यह कही कि मणिपुर में शांति बहाल करते समय राज्य की एकता और अखंडता को नहीं छुआ जाएगा। जब तक भाजपा है, मणिपुर को कुछ नहीं होगा।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, "यह बहुत बड़ा बयान है। भाजपा वहीं करती है जो वह कहती है। उनके (अमित शाह) बयान के बाद मणिपुर के लोग बहुत शांत हैं। शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा कार्यकाल शुरू होने के साथ ही मणिपुर की एकता और अखंडता को छुए बिना राज्य में शांति लाना सरकार की प्राथमिकता होगी।" बीरेन सिंह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसने सीमा पर बाड़ लगा दी होती, तो स्थिति इतनी खराब नहीं होती।" 

विज्ञापन

बीरेन सिंह ने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की नीति अपनाई है। आज जो कुछ भी हो रहा है, वह उन्हीं की वजह से हो रहा है। अगर उन्होंने अपने समय में सीमा पर बाड़ लगा दी होती, तो (अवैध प्रवासियों की) इतनी आमद न होती। प्रशासनिक सुविधाओं के बारे में बात करने वाली कांग्रेस कौन होती है। भाजपा कहती है कि जनसांख्यिकी या अखंडता का एक इंच भी नहीं बदला जाएगा। लेकिन चर्चा के साथ शांति बहाल की जाएगी।"  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed