फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What is the preparation of states in India amidst the Corona wave in China? Know what is instruction

COVID-19 in India: चीन में कोरोना लहर के बीच क्या है भारत में राज्यों की तैयारी? जानें क्या हैं दिशा-निर्देश

Fri, 23 Dec 2022 10:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 23 Dec 2022 10:36 AM IST
सार

चीन में कोरोना मृतकों की संख्या बढ़ने के बाद भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। कोरोना की लहर से निपटने के लिए राज्यों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
What is the preparation of states in India amidst the Corona wave in China? Know what is instruction
कोरोना से रोकथाम की तैयारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन में कोरोना के बढ़ते केसों के बीच भारत में एक बार फिर संक्रमण फैलने का डर बढ़ गया है। एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अलग-अलग राज्य के मुख्यमंत्रियों ने कोरोना से उपजे हालात की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठकें बुलाई थीं। केंद्र सरकार ने भी राज्यों से कोरोना टेस्टिंग और कोविड मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने के लिए कहा था। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी कोरोना की स्थिति को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठकों में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


इस बीच यह जानना अहम है कि आखिर कोरोना की लहर से निपटने के लिए राज्यों ने अब तक क्या तैयारियां की हैं। यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब में कोविड लहर का सामना करने के लिए क्या दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आइए जानते हैं....
विज्ञापन


दिल्ली एम्स में मास्क लगाना हुआ जरूरी

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली एम्स ने दिशानिर्देश जारी कर दी है। इसके मुताबिक एम्स के स्टाफ को अस्पताल परिसर में कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही एम्स परिसर में पांच से ज्यादा लोगों के जमा होने पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कोरोना से रोकथाम के लिए तैयारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि कोविड को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरती जाए। नए वैरिएंट पर नजर रखें। नए केस की जीनोम सिक्वेसिंग कराई जाए। लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाने, एहतियाती खुराक लगवाने और उसकी उपयोगिता केबारे में जागरूक किया जाए। सीएम योगी ने आगे कहा कि ट्रेस, टेस्ट, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की रणनीति सफल रही है। इसे आगे भी जारी रखा जाए। आने वाले कुछ दिनों में नए केस में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में  हर स्तर पर अलर्ट रहें। नए वैरिएंट पर सतत् नजर रखी जाए। सभी नए मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। प्रतिदिन होने वाली टेस्टिंग की संख्या बढाई जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी जिलों में आईसीयू तथा वेटिंलेटर की उपलब्धता के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों, अन्य डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ  की समुचित व्वयस्था की जाए।

कर्नाटक में कोरोना से रोकथाम के लिए दिशानिर्देश 
कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि इनडोर क्षेत्रों, बंद स्थानों और एयर कंडीशनिंग वाले क्षेत्रों में मास्क लगाने को एक बार फिर से अनिवार्य कर दिया गया है। मंत्री ने सीएम के साथ बैठक के बाद कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों की रैंडम जांच और स्क्रीनिंग भी की जाएगी। इसके अलावा मुंबई के मुंबा देवी मंदिर प्रबंधन ने भक्तों से अपील की है कि वे मंदिर में दर्शन के दौरान मास्क लगाने के आदेश का पालन करें।

बंगाल में सीएम ममता ने दिए ये निर्देश 
इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य प्रशासन को निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को जनवरी 2023 में गंगा सागर मेले से पहले कोरोना संक्रमण से जुड़े सभी पहलुओं पर खास नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। वहीं पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ नियोगी ने कहा कि राज्य में कोविड-19 का प्रसार नहीं होने देने के लिए नियमित रूप से जांच और निगरानी की जा रही है।

केरल में चिंता की बात नहीं लेकिन सतर्कता जरूरी:  स्वास्थ्य मंत्री 
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज का कहना है कि फिलहाल राज्य में चिंता की स्थिति नहीं है। लोगों से सतर्कता की अपील की है। उन्होंने जानकारी दी है कि राज्य में 100 फीसदी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।


झारखंड में कोरोना से निपटने की तैयारी
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पिछली बार भारत सरकार ने कोरोना को हल्के से लिया था मगर इस बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस पर गंभीरतापूर्वक पहल की है। हमने भी हमारे विभाग के साथ बैठक की है। दूसरे देश जिस तरह से कोरोना को झेल रहे हैं, उसको देखते हुए हम पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ये हमारे संज्ञान में है और परिस्थिति को देखकर बहुत जल्द सभी को इससे अवगत कराएंगे।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed