फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Return To Delhi After US Visit Asked JP Nadda About Country News in Hindi

'देश में क्या चल रहा है?': विदेश दौरे से लौटते ही पीएम मोदी ने जेपी नड्डा से किया सवाल, मिला ये जवाब

Mon, 26 Jun 2023 09:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 26 Jun 2023 09:00 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और मिस्त्र का छह दिवसीय दौरा पूरा कर रविवार रात करीब एक बजे स्वदेश लौटे। दिल्ली एयरपोर्ट पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली के सातों सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Return To Delhi After US Visit Asked JP Nadda About Country News in Hindi
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार देर रात विदेश दौरे से स्वदेश लौटे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एयरपोर्ट पहुंचकर पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जेपी नड्डा से मिलते ही पूछा कि देश में क्या चल रहा है? नड्डा ने भी प्रधानमंत्री को पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बीते नौ साल के सरकार के रिपोर्ट कार्ड पेश करने के अभियान के बारे में बताया। 

विज्ञापन


जेपी नड्डा से पूछा देश का हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और मिस्त्र का छह दिवसीय दौरा पूरा कर रविवार रात करीब एक बजे स्वदेश लौटे। दिल्ली एयरपोर्ट पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली के सातों सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। जिनमें मीनाक्षी लेखी, हर्षवर्धन, हंसराज हंस, गौतम गंभीर, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा शामिल रहे। जेपी नड्डा से मिलते ही पीएम मोदी ने उनसे पूछा कि देश में क्या चल रहा है? इस पर नड्डा ने कहा कि देश में उनके दौरे से खुशी का माहौल है। बाकी उन्होंने बताया कि सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के बारे में जनता को अवगत कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
 
इस दौरान भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि विदेश दौरों पर प्रधानमंत्री मोदी को जो इज्जत और सम्मान मिला है, यह पूरे देश का सम्मान है। हंसराज हंस ने कहा कि हमने पीएम मोदी को विदेश दौरे क लिए बधाई दी और उनसे कहा कि वह विदेश दौरे पर खूब चमके। 

यह भी पढ़ें- PM Modi Egypt Visit: अफ्रीकी-यूरोपीय बाजारों में बढ़ेगी भारत की पैठ; वैश्विक-दक्षिण की आवाज बनने का भी मौका


ऐतिहासिक दौरा कर भारत लौटे पीएम मोदी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। इस दौरान कई ऐसे रक्षा सौदे हुए, जो भारत की तरक्की और सुरक्षा में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। इनमें एक ड्रोन सौदा और दूसरा फाइटर प्लेन के इंजन की तकनीक साझा करने का सौदा शामिल है। 

यह भी पढ़ें- India-US Friendship: बाइडन के ट्वीट पर पीएम मोदी का जवाब; भारत-अमेरिका की दोस्ती वैश्विक भलाई को देगी ताकत

इससे पहले पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने पहले मिस्त्र दौरे की झलक दिखाई। इस वीडियो में पीएम मोदी मिस्त्र के एयरपोर्ट पर उतरते, वहां उनके भव्य स्वागत की तस्वीरें हैं। पीएम मोदी ने मिस्त्र में भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने मिस्त्र दौरे को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि दोनों देशों के बेहतर संबंधों से हमारे देशों के लोगों को फायदा होगा। मिस्त्र में पीएम मोदी को वहां के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed