फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What is Coronavirus, symptoms, Take these precautions to avoid deadly virus, Delhi Noida Agra

कोरोनावायरस से बिल्कुल न घबराएं, दिखाएं समझदारी, बरतें ये सावधानी

Wed, 04 Mar 2020 09:58 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 04 Mar 2020 09:58 AM IST
सार

  • कोरोनावायरस से बिल्कुल न घबराएं
  • समझदारी और बहादुरी से काम लें
  • वायरस से बचने के लिए ये सावधानी बरतें
  • आइसक्रीम और अन्य ठंडी चीजों से बचें

विज्ञापन
What is Coronavirus, symptoms, Take these precautions to avoid deadly virus, Delhi Noida Agra
Coronavirus - फोटो : PTI

विस्तार

चीन के वुहान प्रांत से शुरू हुए कोरोनावायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। देशभर में इस जानलेवा वायरस के 28 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें 16 विदेेशी नागरिक और 12 भारतीय हैं। नोएडा के तीन निजी स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने नोएडा व ग्रेनो की 1000 कंपनियों को नोटिस देकर एहतियात बरतने को कहा है। 

विज्ञापन





कुछ सावधानियां बरतकर इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने से बचा जा सकता है। थोड़ी सी समझदारी, बुद्धिमानी और बहादुरी इस जानलेवा वायरस से आपको और आपके परिवार को बचा सकती है। हम आपको बता रहें हैं कि इस वायरस से बचाव के लिए क्या करें और क्या नहीं और इसके लक्षण क्या हैं। 

विज्ञापन
  • यह वायरस, खांसी, छींक, श्वास और छूने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
  • इस वायरस से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करें। 
  • लोगों से हाथ न मिलाएं और गले भी न मिलें। 5 फीट की दूरी से बात करें।
  • इस वायरस का आकार 400-500 माइक्रोन का है जो अन्य वायरस से बड़ा है।
  • यह वायरस धातु की सतह पर 12 घंटे, कपड़ों पर 9 घंटे, और हमारे हाथों तथा शरीर पर 10 मिनट तक जीवित रहता है।
  • अपने आसपास और घर की सफाई रखें। कपड़ों को अच्छी तरह से धोएं और कम से कम दो घंटे धूप में सुखाएं।
  • हर 15 मिनट में कम से कम एक घूंट गुनगुना पानी पीते रहें। 
  • अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक रगड़कर साबुन से धोएं।
  • गंदे हाथों से अपनी नाक और मुंह को न छुएं और न ही गंदे हाथों से कुछ खाएं।
  • आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक, बर्फ, बाजार की लस्सी, ठंडी छाछ और अन्य ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचें।
  • बाजार में मिलने वाले दूध से बने उत्पाद जैसे चीज, बटर, मायोनीज का सेवन न करें।
  • नमक के गर्म/गुनगुने पानी से गरारे करें, इससे वायरस फेफड़ों तक नही पहुंच पाएगा।
  • रोजाना तुलसी, लौंग, अदरक और हल्दी का गर्म दूध पिएं। 
  • गर्म स्थान पर रहें क्योंकि यह वायरस 27 डिग्री तापमान पर मर जाता है। 
  • कपूर, लौंग, इलाइची और जावित्री को पीसकर अपने साथ रखें और समय-समय पर उसे सूंघते रहें।
  • विटामिन-सी युक्त फलों जैसे संतरे, मौसमी और आंवला खाएं। नींबू का इस्तेमाल भी जरूर करें।
  • सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
  • प्रतिदिन प्राणायाम और सूर्यनमस्कार करें। इससे श्ववसन तंत्र और फेफड़े मजबूत होंगे।
  • सर्दी, खांसी, कफ, बुखार होने वाले व्यक्ति को डॉक्टर के पास तुरंत जाने की सलाह दें। 
  • कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें। 
  • शाकाहारी और हमेशा ताजा भोजन खाएं। मांसाहार के सेवन से बचें। 
  • फ्रीज में रखी ठंडी वस्तुओं का सेवन बिल्कुल न करें।


आज ही उठाएं ये 10 कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed