फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What have veterans said on the incident of molestation with Bollywood actress Zaira Wasim on flight

सोशल- जायरा वसीम के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर क्या बोले दिग्गज

Mon, 11 Dec 2017 03:54 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 11 Dec 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
What have veterans said on the incident of molestation with Bollywood actress Zaira Wasim on flight
जायरा वसीम - फोटो : self

'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्मों में काम कर चुकीं जायरा वसीम ने फ्लाइट में छेड़खानी की शिकायत की है। जायरा एयर विस्तारा एयरलाइन से मुंबई आ रही थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सेलिब्रिटी से लेकर राजनेताओं तक ने इस घटना पर दुख और गुस्सा जताया है।

विज्ञापन


पहलवान गीता और बबीता फोगाट ने जायरा के साथ हुई घटना की निंदा करने के साथ ही उन्हें मजबूत बने रहने के लिए भी कहा है। गीता फोगाट ने तुरंत इस मसले पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "जायरा वसीम के साथ जो हुआ वो बहुत ही शर्मनाक है। लेकिन, अगर मैं उसकी जगह होती तो रोना उसको पड़ता जिसने ऐसी हरकत की है!!"
विज्ञापन


जायरा ने 'दंगल' फिल्म में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, गीता फोगाट की बहन बबीता फोगाट ने इस मामले को लेकर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में बबीता ने अपील की है कि छेड़खानी की हरकत करने वालों को एक्सपोज करें। लड़कियां मज़बूत बनें और सतर्क रहें। ऐसी हरकत करने वाले को जवाब दें। उन्होंने जायरा के लिए कहा कि उन्हें किसी से डरने की ज़रूरत नहीं है। जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने ट्वीट किया, 'महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न/ अपराध से जल्दी और प्रभावी रूप से निपटाना चाहिए।'

उन्होंने आगे लिखा, "दो लड़कियों की मां होने के तौर पर जायरा वसीम के साथ जो हुआ मैं उससे डर गई हूं। उम्मीद है कि संबंधित प्राधिकरण सख्त कदम उठाएंगे।"


जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, "एयर विस्तारा को उस यात्री की पहचान कर पुलिस को बताना चाहिए और कानूनी कार्रवाई के लिए मामला दर्ज करना चाहिए।" अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस मसले पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "बेहद शर्मनाक और असहनीय। हम अब उस स्थिति में हैं जहां एक 17 साल की बच्ची को बताना पड़ रहा है कि क्या सही है और क्या गलत। तुम्हारे आसपास के लोग तुम्हारा मनोबल गिराने की कोशिश करेंगे लेकिन तुम्हें लड़ते रहना है. कई लोग तुम्हारे साथ हैं।"

वहीं, कुछ लोगों ने ये सवाल भी उठाया है कि ज़ायरा वसीम ने इस घटना की शिकायत करने के बजाए पहले वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर क्यों डाला। क्या ये पब्लिसिटी स्टंट है। एक यूजर जागृति शुक्ला ने लिखा है, "जब हम किशोरों को वयस्कों जैसी सजा देने की मांग करते हैं तो ज़ायरा वसीम बच्ची कैसे हुईं? उन्होंने क्रू या ग्राउंड स्टाफ को शिकायत नहीं की। न ही अपनी सीट बदलने के लिए बोला।"

स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट्स में इस बात पर विरोध भी जताया है. उन्होंने इसे छेड़खानी करने वाले का बचाव करार दिया है। इसी पर विरोध जताते हुए कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, "अपनी प्रतिभा से पहचान बनाने वाली 17 साल की बच्ची एयर विस्तारा में खुद के साथ छेड़छाड़ को रोते हुए बताती है तो धार्मिक घृणा से बजबजाती महिलाएं उसकी पीड़ा के उपचार की बजाय इसे भी उस बच्ची का पब्लिसिटी स्टंट बता रही हैं? सिर्फ 'जायरा' नाम के कारण? हम शायद ज़्यादा बीमार हो रहे हैं।"
 

What have veterans said on the incident of molestation with Bollywood actress Zaira Wasim on flight
zaira wasim - फोटो : अमर उजाला






एक यूजर प्रसून श्रीवास्तव ने कुछ तस्वीरें डालते हुए ट्वीट किया है, "यह छेड़खानी की बजाए तहजीब का मामला है, किसी पर इतनी जल्दी राय नहीं बनानी चाहिए।" हालांकि, ट्विटर पर अधिकतर लोग जायरा वसीम के साथ देते ही दिख रहे हैं। लोगों ने इस घटना को शर्मनाक कहा है।

एक यूजर ताहिर जावेद तंत्रे ने लिखा है, "छेड़खानी की घटना को सही ठहराना आपको भी उत्पीड़क बना देता है।" एक अन्य यूजर गीतिका स्वामी ने ट्वीट किया, "इस भयानक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए माफी। मुझे खुशी है कि आप इसके लिए खड़ी हुईं और इस बात से सहमत हूं कि जब तक हम खुद के लिए नहीं लड़ेंगे तब तक कोई हमारे लिए नहीं लड़ सकता।"
क्या कहा जायरा ने?

17 वर्षीय ज़ायरा ने अपने खराब अनुभव को बयां करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो बुरी तरह से रो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनसे पिछली कतार में बैठे एक अधेड़ उम्र के आदमी ने उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की।

जायरा ने अपने इस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि जब वो आधी नींद में थीं तो पीछे बैठा शख़्स अपने पैर से उनकी पीठ और गर्दन पर टच रहा था। जायरा ने ये भी कहा है कि एयर विस्तारा की फ्लाइट के चालक दल का कोई सदस्य उनकी मदद के लिए नहीं आया।

इस पर विस्तारा एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा, "हमने बीती रात फ़्लाइट में एक अन्य यात्री के साथ जायरा वसीम के ख़राब अनुभव के बारे में खबरें देखी हैं। हम इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और जायरा की हर तरह से मदद करेंगे। ऐसे बर्ताव को हम कतई बर्दाश्त नहीं करते।"

जायरा ने कहा, "मैं अभी फ़्लाइट से उतरी हूं। मैं आपको ये बताना चाहती हूं कि उस आदमी ने क्या किया। कोई ऐसा कैसे कर सकता है। ये कोई तरीका नहीं है। किसी लड़की को ऐसा महसूस नहीं कराया जाना चाहिए क्योंकि ये डरावना है। क्या इस तरीके से वे लड़कियों की देखभाल कर रहे हैं। जब तक हम अपनी मदद का फैसला नहीं करेंगे, कोई हमारी मदद नहीं करेगा। ये सबसे खराब बात है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed