{"_id":"589f9a414f1c1b6b2e378a9d","slug":"what-has-amartya-sen-given-to-the-nation-questions-bengal-bjp-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष बोले- आमर्त्य सेन ने राष्ट्र को क्या दिया?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष बोले- आमर्त्य सेन ने राष्ट्र को क्या दिया?
एजेंसी/ कोलकाता
Updated Sun, 12 Feb 2017 07:08 AM IST
विज्ञापन
अमर्त्य सेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को नोबेल पुरस्कार विजेता आमर्त्य सेन पर जमकर हमला बोला और देश के विकास में उनके योगदान को लेकर तीखे सवाल उठाए। कोलकाता में एक सभा को संबोधित करते हुए घोष ने कहा, ‘हमारे बीच एक बंगाली (आमर्त्य सेन) हैं, जिन्होंने नोबेल पुरस्कार जीता है। इस पर हमें गर्व है, लेकिन उन्होंने राज्य के लिए क्या किया है? उन्होंने राष्ट्र को क्या दिया है? शायद इस बात पर बंगाल और देश में सभी को संदेह है।’
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा, ‘नालंदा यूनिवर्सिटी के चांसलर पद से हटाने की वजह से वह बेहद दुखी हैं। ऐसे लोगों का कोई सिद्धांत नहीं होता है। इनको खरीदा और बेचा जा सकता है। ऐसे लोग किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक माने जाने वाले सेन ने 2015 में नालंदा यूनिवर्सिटी के चांसलर पद के दूसरे कार्यकाल के लिए अपनी उम्मीदवारी को वापस ले लिया था और सरकार की कड़ी आलोचना की थी।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के गवर्निंग बोर्ड को लिखे पत्र में उन्होंने कहा था, ‘मेरे लिए उम्मीदवारी वापस लेने के निष्कर्ष पर पहुंचना बेहद मुश्किल रहा है, लेकिन सरकार मुझे नालंदा यूनिवर्सिटी के चांसलर बनने से रोक रही है।’ घोष ने सेन की निंदा करते हुए कहा कि वह विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, घोष की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व लोकसभा सांसद कृष्णा बोस ने कहा कि वह सेन पर इस तरह के हमले को सुनकर बेहद शर्मिंदा हैं। घोष उनकी आलोचना करने के लायक नहीं हैं। इसके अलावा जादवपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति सुरनाजन दास ने घोष की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक बताया।
विज्ञापन