फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: woman jumped from the moving train to catch the theif who snatch her mobile

West Bengal: मोबाइल फोन छीनकर भाग रहा था चोर, महिला ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग; माटला स्टेशन की घटना

Fri, 21 Apr 2023 01:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 21 Apr 2023 01:20 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और महिला को रेस्क्यू कर इलाज के लिए कैनिंग अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना पर जीआरपी और आरपीएफ एक साथ जांच कर रही है। 

विज्ञापन
West Bengal: woman jumped from the moving train to catch the theif who snatch her mobile
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24-परगना जिले में एक महिला चलती ट्रेन से कूद गई, जिस वजह से उसे काफी चोंटे आई। महिला दरअसल चोर को पकड़ने के लिए कूदी थी जो उसका फोन लेकर भाग रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला कैनिंग उप-जिला अस्पताल में बतौर नर्स काम करती है। वह गुरुवार की शाम अपने काम से ट्रेन के जरिए वापस जा रही थी। माटला हॉल्ट स्टेशन के पास कैनिंग-सियालदह ट्रेन में एक चोर ने चलती ट्रेन के डिब्बे से उसका मोबाइल फोन छीन लिया और कूद कर फरार हो गया। महिला उस चोर को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागी और चलती ट्रेन से कूद गई। चलती ट्रेन से कूदने की वजह से वह गिर गई और उसे चोटें भी आई। 
विज्ञापन


इस घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और महिला को रेस्क्यू कर इलाज के लिए कैनिंग अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना पर जीआरपी और आरपीएफ एक साथ जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी सोनारपुर के एक अधिकारी ने बताया- "यह घटना पिछले शाम की है। महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तार नहीं हो पाई है। हम फोन बरामद करने के लिए कदम उठा रहे हैं।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed