{"_id":"642a9a0545a777cc3c09b688","slug":"west-bengal-violence-news-updates-crude-bomb-found-in-siliguri-ncpcr-sent-notice-to-howrah-police-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal Violence News Updates: सिलीगुड़ी में देसी बम मिला, NCPCR ने हावड़ा पुलिस को भेजा नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal Violence News Updates: सिलीगुड़ी में देसी बम मिला, NCPCR ने हावड़ा पुलिस को भेजा नोटिस
Mon, 03 Apr 2023 02:53 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:53 PM IST
सार
बाल अधिकार संगठन (NCPCR) ने रामनवमी के दिन पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा के दौरान पथराव के लिए बच्चों के इस्तेमाल को लेकर हावड़ा पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
सिलीगुड़ी में देसी बम मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में रामनवमी और उसके बाद हुए हिंसा से पूरे इलाके में तनाव कायम है। इस बीच, सिलीगुड़ी के कवाखाली इलाके में संदिग्ध देसी बम मिला है। मौके पर बम निरोधक दस्ता, भारी पुलिस बल और दमकल कर्मी मौजूद हैं। वहीं, दूसरी ओर बाल अधिकार संगठन (NCPCR) ने रामनवमी के दिन पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा के दौरान पथराव के लिए बच्चों के इस्तेमाल को लेकर हावड़ा पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है। पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। इस मामले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वीडियो देखकर आयोग ने भेजा नोटिस
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने कहा, 'आयोग को एक ट्विटर पोस्ट मिला है। इससे मालूम चलता है कि हावड़ा के शिबपुर इलाके में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान भीड़ पर हमला करने के लिए छोटे बच्चों का सहारा लिया गया है। ये गलत है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है।'
विज्ञापन
आयोग ने कहा, 'प्रथम दृष्टया इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया गया है। असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की हिंसक गतिविधियों में बच्चों का उपयोग किशोर न्याय अधिनियम, 2015 और आईपीसी की अन्य संबंधित धाराओं का उल्लंघन प्रतीत होता है।'
आयोग ने पुलिस आयुक्त को भेजे नोटिस में कहा है, 'आपके अच्छे कार्यालयों से अनुरोध है कि इस तरह की हिंसक गतिविधियों में बच्चों का इस्तेमाल करने वाले अपराधियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करके मामले की जांच करें। यह भी वांछनीय है कि ऐसी हिंसक गतिविधियों में इस्तेमाल किए गए बच्चों की पहचान की जाए, उन्हें बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाए और उनकी काउंसलिंग की जाए।' आयोग ने इस मामले में पत्र प्राप्त होने के दो दिनों के भीतर एक कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'यहां सेंट्रल फोर्स आई, फाइव स्टार होटल में ठहरी, दंगा भड़काया फिर भाजपा वालों के साथ मीटिंग की और फिर वापस लौट गई। इनके आने से सबसे पहले इनसे पूछे कि 100 दिन रोजगार का पैसा कहां है? बाद में दंगा भड़काने बंगाल आए। मैं आपके(जनता) लिए सब करूंगी लेकिन आपसे अनुरोध है कि पंचायत चुनाव और 2024 के चुनाव में आप दंगा करने वाली पार्टी भाजपा का समर्थन न करें।'
विज्ञापन
#WATCH | West Bengal: Suspected crude bomb found in Siliguri's Kawakhali area. Bomb disposal squad, heavy police force and fire officials present at the spot. pic.twitter.com/3oCEBCuqiS
— ANI (@ANI) April 3, 2023विज्ञापन