फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Vande Bharat Express Windows were found damaged due to stone pelting Phansidewa Darjeeling Updates

Vande Bharat: पश्चिम बंगाल में लगातार दूसरे दिन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, दो कोच के शीशे टूटे

Tue, 03 Jan 2023 11:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 03 Jan 2023 11:09 PM IST
सार

इससे पहले भी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं हुई हैं। 15 दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ में नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे, इसके चलते ट्रेन की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन
West Bengal Vande Bharat Express Windows were found damaged due to stone pelting Phansidewa Darjeeling Updates
वंदेभारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में लगातार दूसरे दिन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया है।  आरपीएफ के मुताबिक, पथराव के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच सी3 और सी6 के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा क्षेत्र के पास ट्रेन के न्यू जलपाईगुड़ी की ओर बढ़ने के दौरान खिड़कियां क्षतिग्रस्त पाई गईं। इससे पहले पश्चिम बंगाल में शुरू होने के दूसरे ही दिन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर मालदा के कुमारगंज स्टेशन के पास हुई, जब कुछ अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव किया। इस पत्थरबाजी में वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच नंबर-13 की खिड़की के शीशे में दरार आ गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया था और जांच जारी है। घटना के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मामले की एनआईए जांच की मांग की है।
विज्ञापन


30 दिसंबर को पीएम ने किया था उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर, 2022 को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इसके कुछ दिनों बाद यह घटना सामने आई है। पीएम मोदी ने भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर कहा था कि देश की आजादी के 'अमृत महोत्सव' में देश ने 475 'वंदे भारत ट्रेन' शुरू करने का संकल्प लिया था। आज इसी में से एक हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली 'वंदे भारत' शुरू हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं
इससे पहले भी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं हुई हैं। 15 दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ में नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे, इसके चलते ट्रेन की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ था। यह घटना दुर्ग और भिलाई स्टेशनों के बीच हुई थी। इस घटना के मात्र चार दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया था।

इससे पहले भी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं हुई हैं। 15 दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ में नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे, इसके चलते ट्रेन की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed