फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal updates School teacher and his two children found dead know more news

WB Updates: उत्तर 24 परगना में एक शिक्षक समेत दो बच्चों की मौत; कोलकाता में दो बसों की टक्कर, कई घायल

Tue, 16 Jan 2024 07:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 16 Jan 2024 07:08 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक शिक्षक का शव उनके घर पर पंखे से लटका पाया गया। वहीं उनके दो बच्चों का मृत शरीर खेतों के पास मिला। 

विज्ञापन
West Bengal updates School teacher and his two children found dead know more news
बच्ची की हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार को एक स्कूल शिक्षक और दो बच्चे मृत पाए गए। व्यक्ति का शव रामचंद्रपुर गांव में उसके घर के भीतर पंखे से लटका पाया गया। वहीं, उसके एक बेटे और बेटी का शव खेतों के पास मिला। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है। फिलहाल, शवों को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोलकाता में दो बसों की टक्कर में कई घायल

एक अन्य घटना में कोलकाता के बेलेघाटा इलाके में दो बसों की टक्कर से कई लोग घायल हो गए। बेलेघाटा मेन रोड पर रूट 44 की एक प्राइवेट बस डब्ल्यूबीटीसी बस से टकरा गई। इस हादसे में डब्ल्यूबीटीसी बस का चालक अपने केबिन में ही फंस गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्हें एनआरएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों बसों में करीब 40 यात्री थे। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल से दोनों बसों को हटा लिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से ही प्राइवेट बस का चालक लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा सागर से लौट रहे तीर्थयात्रियों का नौका नदीं में फंसा

पश्चिम बंगाल में गंगलासगर मेले से लौट रहे 350 तीर्थयात्रियों का एक नौका घने कोहरे के कारण दक्षिण 24 परगना के मुरीगंगा नदी में फंस गई। ने कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह तक सागर द्वीप से मुख्य भूमि तक सेवाएं निलंबित कर दी गई थी। इससे पहले सोमवार को भी छह घंटे तक इसे निलंबित किया गया था। गंगासागर मेले में एक लाख के करीब श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के लिए यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed