{"_id":"67593eda481c9edbd002f6cb","slug":"west-bengal-trains-cancelled-several-diverted-due-to-rail-blockade-know-all-about-it-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: अलग राज्य की मांग पर कूचबिहार में फिर से रेल अवरोध; ट्रेनों का संचालन प्रभावित, यात्री परेशान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: अलग राज्य की मांग पर कूचबिहार में फिर से रेल अवरोध; ट्रेनों का संचालन प्रभावित, यात्री परेशान
Wed, 11 Dec 2024 12:57 PM IST
एन अर्जुन
एन. अर्जुन, गुवाहाटी/कोलकाता
एन. अर्जुन, गुवाहाटी/कोलकाता
Published by: एन अर्जुन
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:57 PM IST
सार
ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन के नेता बंशीबदन बर्मन के मुताबिक, 11 यानी आज से अनिश्चितकालीन ‘रेल रोको आंदोलन’ शुरू हो गया है। मंगलवार रात से बंशीबदन अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ असम-बंगाल सीमा पर जोराई रेलवे स्टेशन पर जुटे।
विज्ञापन
rail blockade
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अलग राज्य की मांग को लेकर कूचबिहार में एक बार फिर आंदोलन में उतर चुकी है ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन। इस संगठन ने आठ वर्ष बाद एक बार फिर कूचबिहार को अलग राज्य के रूप में मान्यता देने की मांग को लेकर ‘रेल रोको’ आंदोलन शुरू किया है। हालांकि, संगठन ने पांच घंटे बाद ही आंदोलन वापस ले लिया। इस वजह से घंटों प्रभावित रहने के बाद रेल यातायात पटरी पर लौटने लगा।
विज्ञापन
इससे पहले पांच घंटे के आंदोलन की वजह से मंगलवार रात से ही उत्तर-पूर्व भारत की रेल सेवा प्रभावित हुई। गुवाहाटी में पूर्वी सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी केके शर्मा ने बताया कि आंदोलन को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि कई ट्रेनों को मार्ग-बदल कर चलाया जा रहा। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
पूर्वी सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी केके शर्मा ने बताया कि यात्रियों को विकल्प मार्गों से गंतव्यों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। अलग राज्य की मांग को पहले से ही कूचबिहार जिला शासक कार्यालय में ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) और केएसडीसी नामक दो संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन के नेता बंशीबदन बर्मन के मुताबिक, 11 यानी आज से अनिश्चितकालीन ‘रेल रोको आंदोलन’ शुरू हो गया है। मंगलवार रात से बंशीबदन अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ असम-बंगाल सीमा पर जोराई रेलवे स्टेशन पर जुटे। बुधवार सुबह होते ही ये कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के कारण मंगलवार को भी उत्तर-पूर्वी भारतीय रेलवे को कई ट्रेनों को रद्द करने पर मजबूर होना पड़ा। बंगाल से असम जाने वाली ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं।
गुवाहाटी में पूर्वी सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी केके शर्मा ने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस, बोंगाईगांव-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, आनंद विहार अरुणाचल एक्सप्रेस, न्यू दिल्ली एक्सप्रेस और कामाख्या राजेंद्रनगर एक्सप्रेस भी मार्ग बदलकर चल रही हैं। यात्री कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया
अप एनसीबी-जीकेजे-एफकेएम में 15657 अप ब्रह्मपुत्र मेल, 15959 अप कामरूप एक्सप्रेस और डाउन एफकेएम-जीकेजे-एनसीबी के माध्यम से 20503 डाउन राजधानी एक्सप्रेस, 22449 डाउन गुवाहाटी – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 22411 डाउन नाहरलगुन-आनंद विहार अरुणाचल एक्सप्रेस, 22503 डाउन विवेक एक्सप्रेस, 13247 डाउन कामाख्या राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस और 12423 डाउन राजधानी एक्सप्रेस।
इन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया
ट्रेन संख्या 22227/22228 (नई जलपाईगुड़ी –गुवाहाटी – नई जलपाईगुड़ी) वंदे भारत एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 15704/15703 (बोंगाईगांव – नई जलपाईगुड़ी – बोंगाईगांव) एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।