{"_id":"5fd7115c2e5b0a45f41bbf66","slug":"west-bengal-tmc-mla-jitendra-tiwari-rebel-says-centre-choose-our-city-for-smart-city-mamata-banerjee-firhad-hakim","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: ममता की बढ़ीं मुसीबतें, टीएमसी के एक और विधायक ने की पीएम मोदी की तारीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: ममता की बढ़ीं मुसीबतें, टीएमसी के एक और विधायक ने की पीएम मोदी की तारीफ
Mon, 14 Dec 2020 01:00 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सियासी हलचलें तेज होना लाजमी है। ऐसे में जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली भाजपा के बीच तल्खी नजर आ रही है। वहीं पार्टी के अंदर बागी तेवर अपनाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसमें टीएमसी के कई मंत्री और विधायक शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी बीच राज्य की सियासी सरगर्मी को पार्टी के विधायक और आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन जितेंद्र तिवारी ने अपने बयानों से बढ़ाने की कोशिश की है। उन्होंने ममता सरकार के खिलाफ बागी तेवर अपनाते हुए मंत्री फिरहाद हाकीम को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने कहा, 'हमारे शहर (आसनसोल) को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार द्वारा चुना गया था। लेकिन राजनीतिक कारणों से राज्य सरकार के द्वारा हमें इसकी सुविधा का लाभ लेने से वंचित कर दिया गया।'
विज्ञापन
TMC MLA & Asansol Municipal Corporation Chairman Jitendra Tiwari writes to West Bengal Minister Firhad Hakim saying, "Our city was chosen by Centre under Smart City Mission project... but due to political reasons we were not allowed to get benefits of it by State Government." pic.twitter.com/WMRoi0Z5lH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 14, 2020
नाराज मंत्री राजीब बनर्जी को मनाने की कोशिश
विधानसभा चुनाव में अब छह महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं में बढ़ती नाराजगी और बागी रुख से चिंतित टीएमसी नेतृत्व ने रविवार को ममता सरकार में मंत्री राजीब बनर्जी को मनाने की कोशिश की। बातचीत के जरिए पार्टी से नाराज चल रहे बनर्जी के मतभेदों को दूर करने की कोशिश की गई। वहीं पिछले महीने कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले नेता शुभेंदु अधिकारी की करीबी को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है।
टीएमसी ने कनिष्का पांडा को पार्टी से बाहर निकाला
टीएमसी के कई नेता ममता बनर्जी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में पूर्वी मिदनापुर जिले से नेता कनिष्का पांडा के लगातार पार्टी विरोधी टिप्पणी करने के बाद उन्हें रविवार को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।