{"_id":"5e48b4648ebc3e6a9137c2de","slug":"west-bengal-tmc-mla-apologises-with-cpim-legislator-for-making-objectionable-comment-on-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: टीएमसी विधायक ने सीपीआईएम से मांगी माफी, बजट सत्र के दौरान की थी टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: टीएमसी विधायक ने सीपीआईएम से मांगी माफी, बजट सत्र के दौरान की थी टिप्पणी
Sun, 16 Feb 2020 08:47 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 16 Feb 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
सीपीआईएम विधायक जहानारा खान जिनसे टीएमसी विधायक ने माफी मांगी
- फोटो : ANI
तृणमूल कांग्रेस की विधायक नरगिस बेगम ने शनिवार को सीपीआई(एम) विधायक जहानरा खान से माफी मांगी है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बेगम ने खान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। स्पीकर बिमन बंधोपाध्याय के कहने पर मेमारी से विधायक बेगम ने माफी मांगी।
विज्ञापन
विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बेगम ने जमुरिया से विधायक खान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिसे विधानसभा की कार्रवाही से हटाना पड़ा। खान ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर बयान दिया था जिसपर बेगम ने उन्हें आपत्तिजनक शब्द कहे।
विज्ञापन
जिस समय बेगम ने टिप्पणी की उस वक्त उपसभापति सुकुमार हांसदा अध्यक्ष पद पर बैठी थीं। सभी विधायकों से सदन में अपने शब्दों के प्रति सावधान रहने का आग्रह करते हुए, स्पीकर ने कहा कि इस मुद्दे पर संसदीय मामलों की समिति में भी चर्चा की गई है और सदस्यों ने टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण माना है।
विज्ञापन
West Bengal: CPI(M) MLA from Jamuria, Jahanara Khan (in pic) yesterday alleged that TMC MLA from Memari, Nargis Begum made an objectionable comment on her during Budget Session in the Assembly. Later Speaker Biman Banerjee asked the TMC MLA to apologise. pic.twitter.com/iI4i54wwHc
— ANI (@ANI) February 16, 2020
संसदीय मामलों के मंत्री पार्थ चटर्जी ने भी बेगम को माफी मांगने के लिए कहा। चटर्जी ने कहा कि उन्हें मंत्री फिरहाद हाकिम, तपस रॉय और सीपीआईएम नेता सुजान चक्रवर्ती ने घटना की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि वह सभी सदस्यों को अपने शब्दों के चयन के प्रति सावधान रहने और खुद पर नियंत्रण रखने के लिए कहेंगे।
चक्रवर्ती ने ममाले को बजट सत्र के दौरान उठाया। उन्होंने सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों को निर्देश जारी करने के प्रति सभापति का ध्यान आकर्षित किया। बहुत से विपक्षी विधायकों ने बेगम की टिप्पणी पर विरोध जताया। जबकि वह शांति से बैठी हुई थीं। हालांकि हालात तब सामान्य हुए जब बेगम ने बिना शर्त माफी मांगी।