{"_id":"62c0768d2fdcc74961147ba8","slug":"west-bengal-thief-caught-with-the-help-of-pet-dog-stolen-goods-also-recovered-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: पालतू कुत्ते की मदद से पकड़ाया चोर, चोरी का सामान भी बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: पालतू कुत्ते की मदद से पकड़ाया चोर, चोरी का सामान भी बरामद
Sat, 02 Jul 2022 10:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:17 PM IST
सार
कुत्ते रॉकी ने चोर पर हमला कर उसे काटा और उसके पैर को तब तक जकड़े रखा जब तक कि परिवार के बाकी सदस्यों ने चोर को काबू में नहीं कर लिया। पुलिस ने चोर और आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पालतू कुत्ता (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकत्ता के कालीघाट क्षेत्र में एक पालतू कुत्ते की मदद से एक परिवार ने न सिर्फ चोर को पकड़ा बल्कि चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चोर शुक्रवार तड़के करीब चार बजे मैन गेट की कुंडी तोड़कर घर में घुसा था। चोर ने घर में रखा सामान तो चुराया ही साथ ही फ्रिज में रखा खाना भी खाया। घटना कालीघाट दमकल केंद्र के पास जादू भट्टाचार्य लेन की बताई जा रही है, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास से कुछ ही दूरी पर है।
विज्ञापन
रॉकी ने पकड़ लिया था चोर का पैर
पुलिस के अनुसार, घर में हलचल देख कर घर की महिला की नींद खुल गई और उसने चोर को देख कर शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी चीख सुनकर घर के बाकी लोग भी जाग गए। घर के एक सदस्य प्रसेनजीत चक्रवर्ती ने चोर को पकड़ने की कोशिश की तो चोर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उनके कुत्ते रॉकी ने चोर पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसे काटा और उसके पैर को जकड़ लिया, इसी बीच मौका पाकर परिवार से बाकी सदस्यों ने चोर को दबोच लिया। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना देकर चोर को गिरफ्तार करवा दिया। पुलिस ने कहा कि, "यह निश्चित रूप से एक बहादुरी भरा काम है। शुरुआती जांच में पता चला है कि चोर इसी क्षेत्र का सब्जी विक्रेता है और परिवार के पड़ोसी ने उसे इस काम के लिए लगाया था।"
विज्ञापन
पड़ोसी भी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी घर के मंदिर से सोने के गहने चुराने की कोशिश कर रहा था। चोर के साथ पड़ोसी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि चोर के हमले में घायल प्रसेनजीत को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसे गर्दन और कंधे पर 35 टांके आए हैं। दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन