फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal: tense in Basirhat, police says situation is under control

पश्चिम बंगाल: बशीरहाट में फिर बढ़ा तनाव, CPI(M) सांसद को इलाके में जाने से रोका

Fri, 07 Jul 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 07 Jul 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
west bengal: tense in Basirhat, police says situation is under control

पश्चिम बंगाल में कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट व बादुड़िया में गुरुवार को एक बार फिर तनाव बढ़ गया। पुलिस ने लोगों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। तनाव उस वक्त बढ़ गया जब राज्य सरकार ने कुछ संस्थानों पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए बैन करने का फैसला किया। 

विज्ञापन


वहीं बशीरहाट में चल रहे तनाव के बीच शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों ने सीपीआईएम के सांसद मोहम्मद सलीम को इलाके से 50 किमी दूर रोक लिया है। इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


इस मामले पर राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि प्रदेश में स्थिति कंट्रोल में है, केवल कुछ छोटी मोटी घटनाएं सामने आई हैं। वहीं एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि बादुड़िया जिले में सांप्रदायिक विवाद के बाद, बशीरहाट में भी हिंसा भड़की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गुरुवार को कोलकाता में पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प हुई। बताया जा रहा है कि मृतकों को श्रद्धांजलि देने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने  रोका। पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। धारा 144 लागू होने के बाद प्रदर्शनकारी भड़क गए।

BJP कमेटी करेगी प्रभावित इलाकों का दौरा

west bengal: tense in Basirhat, police says situation is under control

​सड़क जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। अब इस मामले को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ओम माथुर, मीनाक्षी लेखी, सत्यपाल सिंह और कैलाश विजय वर्गीय की एक कमेटी बनाई है। यह टीम प. बंगाल के प्रभावित्त इलाकों का दौरा कर पूरे मामले की रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपेगी।

मालूम हो कि इस विवाद की शुरूआत तब हुई जब 11वीं के एक छात्र ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी जिसके बाद 24 परगना के बादुड़िया इलाके में हिंसा फैल गई और कई दुकानों में आग लगा दी गई। इसके बाद भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी। 

इस मुलाकात के बाद ही राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने ममता बनर्जी को फोन किया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद भड़क उठा। ममता ने आरोप लगाया कि जिस तरह से राज्यपाल ने उनसे बात की उससे वह खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं, राज्यपाल ने उनसे भाजपा के ब्लॉक प्रमुख की तरह भाषा का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed