{"_id":"634aecae1c58c9108a39903e","slug":"west-bengal-stf-confiscated-poppy-husk-worth-more-than-four-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal STF: जामताड़ा में गन फैक्टरी का भंडाफोड़, चार करोड़ से ज्यादा कीमत का पोस्ता का छिलका भी किया जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal STF: जामताड़ा में गन फैक्टरी का भंडाफोड़, चार करोड़ से ज्यादा कीमत का पोस्ता का छिलका भी किया जब्त
Sat, 15 Oct 2022 10:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:54 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल एसटीएफ लगातार अपराध के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वेस्ट बंगाल एसटीएफ की टीम ने हथियार बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
एसटीएफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पश्चिम बंगाल एसटीएफ को शनिवार को दोहरी सफलता हाथ लगी। एसटीएफ की टीम ने कोलकाता से जहां एक ट्रक से 4.5 करोड़ रुपये मूल्य की पोस्ता के छिलके साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया वहीं झारखंड के जामताड़ा में छापेमारी कर एक गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। एसटीएफ के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि हथियार बनाने का अवैध कारखाना जमीन के नीचे ग्राउंड चेंबर (तहखाना) बनाकर चलाया जा रहा था। एसटीएफ के उपायुक्त वी सोलेमन नेशा कुमार ने बताया कि मौके से एसटीएफ ने सात आधी बनी देशी पिस्टल, इंप्रोवाइज्ड बंदूकें, कारबाइन की मैगजीन, पिस्टल का बट आदि बरामद किया है। कुमार ने बताया कि पहले से गिरफ्तार मोहम्मद इम्तियाज नामक एक हथियार तस्कर से मिली जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी कार्रवाई में पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात में कोलकाता के हेस्टिंग्स थाना अंतर्गत एजेसी बोस रोड से एक ट्रक से बड़ी मात्रा में पोस्ता के छिलके के साथ एक तस्कर को दबोचा। सब्जियों के अंदर छिपाकर रखे गए 531.60 किलोग्राम पोस्ता का छिलका बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक चालक नौशाद अंसारी को गिरफ्तार किया है, जो झारखंड के रांची का रहने वाला है।
विज्ञापन