{"_id":"58f07de44f1c1bbc7fcf7cba","slug":"west-bengal-selfie-leads-to-death-of-3-students-in-howrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में सेल्फी लेना पड़ा भारी, ट्रेन से टकराकर 3 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चलती ट्रेन में सेल्फी लेना पड़ा भारी, ट्रेन से टकराकर 3 की मौत
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल सेल्फी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। लोग न समय देखते हैं और न जगह बस सेल्फी लेना शुरू कर देते हैं। सेल्फी का क्रेज पश्चिम बंगाल के तीन छात्रों के लिए महंगा साबित हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- न जगह देखी, न मौका बस खींचने लगे सेल्फी, लेकिन ये लत पड़ गई भारी
विज्ञापन
ये घटना पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुई। यहां चलती ट्रेन में सेल्फी लेने की कोशिश में तीन लोगों की जान चली गई जबकि एक छात्र घायल हो गया।
सूत्रों के अनुसार ट्रेन जब लिलुआ रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, तभी एक छात्र दरवाजे पर खड़ा होकर सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे गिर गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सेल्फी के चक्कर में गई छात्र की जान, झील में डूबने से मौत
युवक को गिरते देख उसके साथ खड़े तीन छात्रों ने ट्रेन रुकवाकर उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान दूसरी पटरी पर ट्रेन आ गई। युवक की मदद के लिए उतरे छात्र उस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे 3 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र के हाथ कट गए। घायल छात्र को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।