फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal rss member santanu sinha accused bjp it cell head for women sexual exploitation amit malviya

West Bengal: संघ कार्यकर्ता ने अमित मालवीय के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों पर दी सफाई, पर पोस्ट हटाने से इनकार

Tue, 11 Jun 2024 02:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 11 Jun 2024 02:11 PM IST
सार

अमित मालवीय ने शांतनु सिन्हा पर 10 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा कर दिया। अब शांतनु की सफाई आई है और उसने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अमित मालवीय पर महिलाओं के यौन शोषण का आरोप नहीं लगाया था। 

विज्ञापन
west bengal rss member santanu sinha accused bjp it cell head for women sexual exploitation amit malviya
अमित मालवीय - फोटो : एक्स/अमित मालवीय

विस्तार

पश्चिम बंगाल में संघ से जुड़े एक कार्यकर्ता के सोशल मीडिया पोस्ट से राज्य में नया सियासी भूचाल आ गया है। दरअसल संघ कार्यकर्ता शांतनु सिन्हा ने भाजपा आईटी सेल के प्रमुख पर महिलाओं के यौन शोषण में लिप्त होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अमित मालवीय पर ऊंगली उठी और कांग्रेस ने तो बाकायदा अमित मालवीय के इस्तीफे और उच्च स्तरीय जांच की मांग कर दी। मामला बढ़ने पर अमित मालवीय ने शांतनु सिन्हा पर 10 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा कर दिया। अब शांतनु की सफाई आई है और उसने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अमित मालवीय पर महिलाओं के यौन शोषण का आरोप नहीं लगाया था। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
संघ कार्यकर्ता शांतनु सिन्हा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बांग्ला में एक पोस्ट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पोस्ट में शांतनु सिन्हा ने कथित तौर पर लिखा कि 'क्या अमित मालवीय अभी भी कोलकाता के फाइव स्टार होटल में इंतजार कर रहे हैं कि कब बंगाल नेतृत्व सुंदर लड़कियों की आपूर्ति करेगा? शांतनु ने लिखा कि 'अब बंगाल नेतृत्व के बीच यह प्रतियोगिता बंद होनी चाहिए कि कौन कितनी सुंदर लड़कियों की आपूर्ति करके अध्यक्ष पद हासिल करेगा।' शांतनु ने आरोप लगाया कि 'भाजपा की आइटी सेल के प्रमुख ने पांच सितारा होटलों में ही नहीं बल्कि पार्टी कार्यालयों में भी महिलाओं का यौन शोषण किया।'
विज्ञापन


कांग्रेस ने अमित मालवीय को पद से हटाने की मांग उठाई
संघ कार्यकर्ता के आरोपों को कांग्रेस ने हाथों-हाथ लिया और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अमित मालवीय के इस्तीफे की मांग कर दी। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि 'आरएसएस के एक सदस्य  शांतनु सिन्हा ने कहा है कि भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय निम्न स्तर की हरकतों में शामिल हैं। वह महिलाओं के यौन शोषण में लिप्त हैं। हम चाहते हैं कि भाजपा महिलाओं के साथ न्याय करे और अमित मालवीय को पद से हटाए। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण के 24 घंटे के बाद ही भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं।' कांग्रेस ने अमित मालवीय को पद से हटाने और जांच की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि अमित मालवीय को अगर पद से नहीं हटाया गया तो वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित मालवीय ने संघ कार्यकर्ता को भेजा मानहानि का नोटिस
वहीं शांतनु सिन्हा के आरोपों पर अमित मालवीय ने शांतनु को 10 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। मालवीय के वकील ने कहा कि 'कथित यौन शोषण के झूठे आरोप बेहद आपत्तिजनक हैं। इसलिए इन आरोपों पर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।' मानहानि के नोटिस का जवाब आज यानी 11 जून को समाप्त हो रहा है। 

शांतनु सिन्हा ने दी सफाई
शांतनु सिन्हा ने एक और सोशल मीडिया पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मेरे पोस्ट का मकसद अमित मालवीय की छवि खराब करना नहीं था बल्कि मैंने सिर्फ उन्हें हनी ट्रैप से बचने की सलाह दी थी। इस बारे में पहले तथागत रॉय ने बात की। मेरे पोस्ट में अमित मालवीय द्वारा महिलाओं के यौन शोषण  करने की बात कहीं नहीं की गई थी।' शांतनु ने लिखा कि अगर उनकी पोस्ट से किसी को दुख हुआ तो वह माफी मांगने के लिए तैयार हैं, लेकिन वह अपनी पोस्ट नहीं हटाएंगे। शांतनु सिन्हा ने लिखा कि 'मैं संघ का स्वयंसेवक हूं। एबीवीपी का पूर्व राज्य सचिव और राज्य विधानसभा और कोलकाता नगर निगम का चुनाव भी लड़ चुका हूं। मैं नहीं चाहता कि मेरे किसी पोस्ट से भाजपा या इसके पदाधिकारियों को मेरी पोस्ट की गलत व्याख्या करके बदनाम किया जाए।'



संघ कार्यकर्ता और पेश से वकील शांतनु सिन्हा ने सफाई देते हुए कहा कि 'मेरा वो मतलब नहीं था, जैसी व्याख्या की गई। मेरी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। बंगाली में मैंने जो पोस्ट किया था, उसमें अमित मालवीय पर आरोप नहीं लगाए गए थे और ना ही मेरा कोई ऐसा उद्देश्य था। मैं सिर्फ उन्हें हनी ट्रैप से बचने के लिए सावधान करना चाहता था, जिसमें विजयवर्गीय और प्रदीप जोशी फंसे। मेरे पोस्ट में अमित मालवीय या पार्टी की कोई मानहानि नहीं की गई है। मैं भी पार्टी का कार्यकर्ता हूं और मैंने दो बार चुनाव भी लड़ा है। ऐसे में मैं अपनी ही पार्टी और मेरे नेताओं को बदनाम क्यों करूंगा। यह देश की सबसे भद्दी पार्टी कांग्रेस की गलत व्याख्या है। कोई भी बंगाली का सही मतलब नहीं समझ सका। मैंने आज इस मामले पर सफाई भी दी है और इससे कयास लगने बंद हो जाने चाहिए। मेरे पोस्ट में कहीं भी अमित मालवीय के खिलाफ नहीं बोला गया है, लेकिन अगर अमित मालवीय ने मेरे खिलाफ शिकायत की तो मैं उसका जवाब दूंगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed