फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Reshuffle in Mamta's cabinet, Chandrima got independent charge of Finance Ministry

बंगाल: ममता के मंत्रिमंडल में फेरबदल, चंद्रिमा को वित्त मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार मिला

Tue, 08 Mar 2022 09:27 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, कोलकाता। 
एजेंसी, कोलकाता।  Published by: Amit Mandal Updated Tue, 08 Mar 2022 09:27 PM IST
सार

विश्व महिला दिवस के दिन ममता ने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए चंद्रिमा को वित्त मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार देने की घोषणा कर दी। 

विज्ञापन
West Bengal: Reshuffle in Mamta's cabinet, Chandrima got independent charge of Finance Ministry
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए चंद्रिमा भट्टाचार्या को वित्तमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया है। वहीं राज्य परिवहन मंत्री फिरहद हाकिम को फिर से आवास एवं शहरी मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी गई। एक दशक से ममता बनर्जी सरकार में यह मंत्रालय देख रहे हाकिम को पिछले साल मई में मंत्रिमंडल गठन के दौरान इस मंत्रालय से दूर रखा गया था। 

विज्ञापन


ममता ने तीसरी बार सरकार के पहले मंत्रिमंडल गठन में वित्त मंत्रालय अपने पास रखा था। अपनी करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्या को शहरी विकास मंत्री बनाने के साथ साथ वित्त राज्यमंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। अब विश्व महिला दिवस के दिन ममता ने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए चंद्रिमा को वित्त मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार देने की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन


राजनीतिक गुरुओं ने हालांकि ममता के इस शगल को कुछ खास नहीं माना है। उनके मुताबिक असम में पिछले साल भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने भी महिला दिवस के मौके पर अजंता निओग को राज्य का पहला वित्त मंत्री बनाया था। केंद्र सरकार में भी अब तक दो महिला वित्तमंत्री रह चुकी हैं। पहली इंदिरा गांधी ने जुलाई 1969 से जून 1970 तक वित्त मंत्रालय संभाला था। उनके बाद नरेंद्र मोदी सरकार में निर्मला सीतारमण मई 2019 से वित्तमंत्री हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed