{"_id":"617b126e69e7846b163109b6","slug":"west-bengal-recorded-990-new-cases-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच हुई आशंका: दुर्गा पूजा के बाद बंगाल में बढ़े कोरोना के मरीज, 990 नए मामले दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सच हुई आशंका: दुर्गा पूजा के बाद बंगाल में बढ़े कोरोना के मरीज, 990 नए मामले दर्ज
Fri, 29 Oct 2021 02:48 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:48 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को नौ लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में कोरोनोवायरस से मरने वालों की संख्या 19,105 हो गई।
विज्ञापन
कोरोना की टेस्टिंग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में बंगाल में दुर्गा पूजा खूब धूमधाम से मनाई गई। दुर्गा पूजा को लेकर विशेषज्ञों ने आशंका जताई थी कि पूजा के बाद कोरोना के मामलों में वृद्धि हो सकती है, जो अब सच होता दिखा रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बंगाल ने गुरुवार को 990 नए मामले दर्ज किए, जबकि बुधवार को 976 मामले थे।
विज्ञापन
कोलकाता और उसके आसपास के जिलों में दुर्गा पूजा के बाद कोरोना के मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पश्चिम बंगाल में गुरुवार को नौ लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में कोरोनोवायरस से मरने वालों की संख्या 19,105 हो गई। बंगाल में पिछले पांच दिनों में 976, 806, 805, 989 और 974 नए मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
गुरुवार को संक्रमित होने की दर घटकर 2.18 प्रतिशत हो गई, जो पिछले दिन 2.25 प्रतिशत थी, क्योंकि रोज होने वाले परीक्षणों में की संख्या 43,322 से बढ़कर 45,437 हो गई।
विज्ञापन
ताजा मामलों में 275 कोलकाता, परगना में 164 कोरोना संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को 845 लोगों को छुट्टी दे दी गई। कुल 15,62,818 मरीजों को अब तक छुट्टी दे दी गई है। ताजा मौतों की बात करें तो उत्तर 24 परगना, हावड़ा और नदिया जिलों में दो-दो लोगों की मौत हुई है।