फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal politics tmc internal rift kunal ghosh attacks ritabrata banerjee

₹440 करोड़ के फंड पर तकरार: बागी ऋतब्रत पर बरसे कुणाल घोष, पूछा- दागी था पैसा तो चुनाव में क्यों किया इस्तेमाल

Sat, 20 Jun 2026 05:20 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 20 Jun 2026 05:20 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद टीएमसी की अंदरूनी कलह अब 440 करोड़ रुपये के बैंक फंड के फ्रीज होने के साथ कानूनी दलदल में फंस चुकी है। ऋतब्रत बनर्जी गुट के 10 विधायकों की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इस बीच कुणाल घोष ने ऋतब्रत बनर्जी पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
west bengal politics tmc internal rift kunal ghosh attacks ritabrata banerjee
कुणाल घोष, टीएमसी नेता - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब खुलकर सड़क पर आ गई है। बेलेघाटा से टीएमसी विधायक और वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने अपनी ही पार्टी के बागी ऋतब्रत बनर्जी को आड़े हाथों लिया है। घोष ने बनर्जी की नैतिक प्रामाणिकता पर सीधे सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि अगर ऋतब्रत को पार्टी के फंड पर इतना ही संदेह था, तो उन्होंने चुनाव के दौरान उस पैसे का इस्तेमाल क्यों किया।
विज्ञापन


क्या है मामला?
विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के जख्म अभी सूखे भी नहीं थे कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर एक ऐसी वित्तीय सर्जिकल स्ट्राइक हुई है, जिसने पूरी पार्टी को हिलाकर रख दिया है। सांसदों और विधायकों की बगावत झेल रही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक झटका लगा है। पार्टी के ही बागी विधायकों की शिकायत के बाद टीएमसी के तीन मुख्य बैंक खातों को पूरी तरह 'डेबिट फ्रीज' कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इन खातों में करीब 440 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जमा है, जिसका इस्तेमाल अब पार्टी नहीं कर पाएगी। इससे पहले न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इन खातों में 600 करोड़ रुपये के फंड की बात की थी। 
विज्ञापन

क्या है 'डेबिट फ्रीज' का खेल और कैसे फंसे खाते?
आसान भाषा में समझें तो 'डेबिट फ्रीज' का मतलब है कि इन खातों में पैसे आ तो सकते हैं, लेकिन इनसे एक भी रुपया बाहर नहीं निकाला जा सकता। पुलिस के एक आला अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। यह पूरा एक्शन विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के खेमे से जुड़े 10 बागी विधायकों की लिखित शिकायत के बाद हुआ है। इन विधायकों ने सीधे बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने में दस्तक दी और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। विधायकों का सीधा स्टैंड था कि पार्टी के इन खातों में जमा करोड़ों रुपये के असली सोर्स यानी स्रोत की आपराधिक जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर अड़े दीपके: कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे, पुलिस ने अनुमति बढ़ाने से किया इनकार

'कट-मनी' और घोटालों की रकम का लगा संगीन आरोप
इस हाई-प्रोफाइल मामले में जो शिकायत दर्ज कराई गई है, उसके पन्ने बेहद चौंकाने वाले हैं। बागी विधायकों ने आरोप लगाया है कि इन खातों में जो 440 करोड़ रुपये पड़े हैं, वे कोई सीधा-साधा चंदा नहीं हैं। शिकायत में साफ तौर पर अंदेशा जताया गया है कि यह भारी-भरकम रकम संदिग्ध 'कट-मनी' कलेक्शन, सरकारी फंड्स की हेराफेरी और अलग-अलग घोटालों के जरिए जुटाई गई हो सकती है। आरोप है कि प्रभाव का गलत इस्तेमाल करके और बेईमानी से इस पैसे को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इन खातों में डायवर्ट किया गया।

अरूप बिस्वास का 'लेटर बम' और कुणाल घोष का पलटवार
इस पूरी कहानी में नया ट्विस्ट पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास के उस पत्र से आया, जो उन्होंने कुछ दिन पहले बैंक को लिखा था। बिस्वास ने दावा किया था कि पार्टी का 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तब तक रोक कर रखा जाए, जब तक कि संगठन के भीतर का अंदरूनी विवाद सुलझ नहीं जाता। दिलचस्प बात यह है कि यह वही साइबर क्राइम थाना है, जो अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान हुई गड़बड़ी के मामले में बिस्वास के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जांच कर रहा है।

दूसरी तरफ, ममता खेमे के वफादार और तेज-तर्रार नेता कुणाल घोष ने अरूप बिस्वास पर ही बड़ा पलटवार कर दिया है। घोष ने साफ शब्दों में कहा कि अरूप बिस्वास सिर्फ पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष थे। पांच जून को हुई एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से सुभाशीष चक्रवर्ती को नया कोषाध्यक्ष चुना जा चुका है। इसलिए बिस्वास को पार्टी के वित्तीय मामलों पर बोलने का कोई कानूनी या नैतिक अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed