{"_id":"63303808ae33b03af445eda5","slug":"west-bengal-police-rescues-18-youths-from-punjab-haryana-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बंगाल पुलिस ने पंजाब-हरियाणा के 18 युवकों को छुड़ाया, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बंगाल पुलिस ने पंजाब-हरियाणा के 18 युवकों को छुड़ाया, तीन गिरफ्तार
Sun, 25 Sep 2022 04:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 25 Sep 2022 04:44 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक कोलकाता एयरपोर्ट पुलिस ने सीआईएसएफ की मदद से अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब और हरियणा के युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर अपहरण कर फिरौती मांगने के वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश बंगाल पुलिस ने किया है। बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर इलाके से पंजाब और हरियाणा के 18 युवकों अपहर्ताओं से छुड़ाया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कोलकाता एयरपोर्ट पुलिस ने सीआईएसएफ की मदद से अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। बिधाननगर पुलिस के मुताबिक युवाओं को खास तौर पर अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों से लाया गया था। इ्सके लिए उनसे मोटी रकम भी ली गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नौकरी चाहने वाले 18 युवाओं को पहले कोलकाता लाया गया और एयरपोर्ट के पास होटल में ठहराया गया। इसके बाद इन्हें इको अर्बन विजेल क्षेत्र में एक फ्लैट में रखा गया, जहां इन्हें कई दिन तक रखा गया। यहीं से पुलिस ने इन्हें छुड़ाया। जानकारी के मुताबिक 18 में से आठ को घर वापस भेज दिया गया, क्योंकि उनकी हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हरियणा के एक निवासी ने बिधाननगर पुलिस से उनके बेटे के अपहरण की शिकायत की थी। साथ ही बताया था कि अमेरिका में नौकरी के नाम पर उनसे एक गिरोह ने 40 लाख रुपए लिए थे। उन्होंने ही जानकारी दी थी कि उनके बेटे को कोलकाता ले जाया गया था। यहां से उनसे और पैसों की डिमांड की गई। उसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोबाइल की अंतिम लोकेशन के आधार पर छापा मारकर इस आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया गया। आरोपियों को फ्लैट किराए पर देने के आरोप में एक डाक्टर को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।