{"_id":"6036a7fb8ebc3ee94a2b5998","slug":"west-bengal-police-refused-permission-for-aimim-chief-asaduddin-owaisi-rally-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में असदुद्दीन ओवैसी की रैली के लिए पुलिस ने इजाजत देने से किया इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता में असदुद्दीन ओवैसी की रैली के लिए पुलिस ने इजाजत देने से किया इनकार
Thu, 25 Feb 2021 12:54 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी-ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गुरुवार को होने वाली रैली को पुलिस से अनुमति नहीं मिलने की वजह से रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि ओवैसी को अल्पसंख्यक बहुल मेतियाब्रुज इलाके में रैली के जरिए बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का प्रचार अभियान का आगाज करना था। एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव जमीर उल हसन ने बताया कि पुलिस ने रैली के लिए उन्हें इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन
हसन ने बताया, 'हमने इजाजत के लिए 10 दिन पहले आवेदन दिया था, मगर आज हमें पुलिस ने सूचित किया कि वे हमें रैली करने की इजाजत नहीं देंगे। हम टीएमसी के ऐसे हथकंडों के आगे झुकेंगे नहीं। हम चर्चा करेंगे और कार्यक्रम की नई तारीख बताएंगे।'
विज्ञापन
वहीं कोलकाता पुलिस ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार दिया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने रैली के लिए इजाजत नहीं मिलने में अपनी पार्टी की भूमिका से इनकार किया।