Bengal: शुभेंदु का दावा- IPS अधिकारियों के पद पर कार्यरत हैं गैर आईपीएस अधिकारी, बंगाल पुलिस ने किया खंडन
एक्स पोस्ट में शुभेंदु ने ईसीआई से उनके द्वारा प्रदान की गई 16 पुलिस अधिकारियों की सूची पर गौर करने का भी आग्रह किया। साथ में शुभेंदु ने दावा किया कि सभी 16 अधिकारी गैर-आईपीएस अधिकारी हैं, लेकिन वे आईपीएस अधिकारियों वाले पदों पर कार्यरत हैं।
विस्तार
भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में कई गैर-आईपीएस अधिकारी, आईपीएस अधिकारियों वाले पदों पर कार्यरत हैं। कई गैर-आईपीएस अधिकारी तो कुछ जिलों के पुलिस अधीक्षक भी हैं। हालांकि, बंगाल पुलिस ने शुभेंदु के इस दावे को खारिज कर दिया है।
दरअसल, शनिवार शाम शुभेंदु ने 21 मार्च, 2024 को चुनाव आयोग द्वारा जारी एक प्रेस नोट का हवाला देते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें ईसी ने राज्य सरकारों को एसपी/एसएसपी के रूप में कार्यरत गैर-एनकैडर अधिकारियों को तुरंत वर्तमान भूमिकाओं से स्थानांतरित करने और एक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक, जिला पुलिस का मुखिया होता है और यह पद सिर्फ आईपीएस अधिकारी ही संभाल सकता है। शुभेंदु ने अपने पोस्ट में चुनाव आयोग को भी टैग किया। पोस्ट में उन्होंने ईसीआई से उनके द्वारा दी गई 16 पुलिस अधिकारियों की सूची पर गौर करने का भी आग्रह किया। साथ में शुभेंदु ने दावा किया कि सभी 16 अधिकारी गैर-आईपीएस अधिकारी हैं, लेकिन वे आईपीएस अधिकारियों वाले पदों पर कार्यरत हैं।
As per the Press Note No. ECI/PN/29/2024; dated 21.03.2024 the Election Commission of India (ECI) issued directive to all respective State Governments instructing them to promptly transfer non-encadred Officers from their current roles as SP/SSP, with immediate effect, and submit… pic.twitter.com/0us0pA653m
— Suvendu Adhikari (Modi Ka Parivar) (@SuvenduWB) March 23, 2024
बंगाल पुलिस ने दिया यह जवाब
शुभेंदु के इसी पोस्ट का जवाब देते हुए बंगाल पुलिस ने कहा कि यह दावे झूठे और भ्रामक हैं। पुलिस ने कहा कि गृह मंत्रालय के नियमों का पालन किया गया है।
The claims made in the attached tweet are false and misleading. All procedural norms have been maintained in adherence to the MHA rules. https://t.co/gWANXbggei
— West Bengal Police (@WBPolice) March 23, 2024