फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Panchayat Polls Updates Violent clash TMC BJP CPI Workers Latest News In Hindi

Panchayat Polls: कूचबिहार में दो गुटों के बीच झड़प में एक की मौत; दावा- बांग्लादेश से आए लोगों ने मचाया उत्पात

Tue, 27 Jun 2023 09:31 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 27 Jun 2023 09:31 AM IST
विज्ञापन
West Bengal Panchayat Polls Updates Violent clash TMC BJP CPI Workers Latest News In Hindi
पश्चिम बंगाल में हिंसा। - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के गीतलदाहा में मंगलवार सुबह दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। झड़प में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान बाबू हक के रूप में हुई है। कूच बिहार के एसपी सुमित कुमार ने बताया कि आज सुबह कूच बिहार के गीतलदाहा में दो समूहों के बीच झड़प हुई। जानकारी के अनुसार पांच लोगों को गोली लगी, जिनमें से एक बाबू हक की मौत हो गई। स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है और पुलिस मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन


गीतालदाहा जरीधरला के पास है, जो कूचबिहार जिले के सबसे आंतरिक स्थानों में से एक है और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के बहुत करीब है। यहां संचार का एकमात्र साधन नाव है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस इलाके में पहुंच गई है। स्थानीय नेताओं ने झड़प में बांग्लादेशी अपराधियों की संलिप्तता की की अटकलें लगाई हैं।
विज्ञापन


दरअसल, आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार झड़पें हो रही हैं। रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर में हिंसा भड़क गई थी। इससे पहले बीरभूम के अहमदपुर में ब्लॉक विकास कार्यालय में हिंसा की घटना सामने आई थी, जहां कथित तौर पर कच्चे बम फेंके गए थे। घटना के दौरान विभिन्न घरों में तोड़फोड़ भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता का दावा- बांग्लादेश से आए लोगों ने किया हंगामा 
स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने दावा किया कि हंगामा करने वाले लोग पड़ोसी बांग्लादेश से आए थे। भाजपा नेता अजय रॉय ने कहा कि जिन्होंने हंगामा किया है और जो व्यक्ति मरा है, वे बांग्लादेश से आए थे। उनके बीच पैसे के लेन-देन को लेकर हाथापाई हुई थी और इसमें कोई राजनीति शामिल नहीं थी। इस बीच स्थानीय टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आधी रात को उनकी पार्टी के लोगों पर हमला किया, जिससे झड़प हुई। टीएमसी नेता अनारुल हक ने कहा किटीएमसी कार्यकर्ता आधी रात को सो रहे थे और अचानक कुछ भाजपा समर्थक उनके घर में घुस आए, छह लोगों पर गोलियां चलाईं और एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed