फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal panchayat polls 4 killed including Congress candidate in accident

प. बंगाल पंचायत चुनावः सड़क हादसे में महिला कांग्रेस उम्मीदवार समेत 4 की मौत, जा रही थी नामांकन भरने

Tue, 10 Apr 2018 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Updated Tue, 10 Apr 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
west bengal panchayat polls 4 killed including Congress candidate in accident
प्रतिकात्मक तस्वीर

पश्चिम बंगाल में अगले महीने होने वाले पंचायत चुनावों में कांग्रेस की एक महिला उम्मीदवार की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। उस समय वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रही थीं। बर्दवान जिले में नेशनल हाइवे-दो पर हुए एक अन्य हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यहां इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


पहली घटना मालदा जिले में नेशनल हाइवे 24 पर जदूपुर इलाके में उस समय हुई जब कांग्रेस की महिला उम्मीदवार बबीता सिंह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रही थीं। वह मोटरसाइकिल पर थीं। इस दौरान एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस हादसे में मोटरसाइकिल चलाने वाला कांग्रेस समर्थक भी घायल हो गया। उसे मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है, लेकिन ड्राइवर व खलासी फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, बर्दवान जिले में नेशनल हाइवे दो पर एक कार व ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार तीनों लोग एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद दुर्गापुर से बर्दवान लौट रहे थे। उस कार ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे एक महिला समेत तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर वाहन के साथ फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed